National

CJI सूर्यकांत के नए नियम: केस लिस्टिंग व सुनवाई में बदलाव

Last Updated:November 29, 2025, 21:05 IST

CJI Suryakant: नए CJI सूर्यकांत ने कार्यभार संभालते ही सुप्रीम कोर्ट की लिस्टिंग और स्थगन प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. 1 दिसंबर से सीनियर वकील मेंशनिंग नहीं कर सकेंगे और बेल, अग्रिम जमानत, हैबियस कॉर्पस जैसे लिबर्टी मामलों की स्वतः लिस्टिंग दो दिनों में होगी. अब तारीख पर तारीख आसान नहीं होगा. स्थगन केवल शोक, स्वास्थ्य या बेहद जरूरी वजहों पर ही मिलेगा.तारीख पे तारीख पर ब्रेक! नए CJI के 3 बड़े फैसले, 1 दिसंबर से बदलेंगे नियमसीजेआई ने अहम फैसले लिए. नई दिल्ली. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में कार्यभार संभालते ही CJI सूर्यकांत ने बड़े ऐलान कर दिए हैं. अब कोर्ट में तारीख पर तारीख आसान नहीं होगी. बड़े प्रशासनिक बदलाव लागू करने का ऐलान करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केस लिस्टिंग, जल्द सुनवाई और स्थगन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को नए सिरे से व्यवस्थित करने की बात कही. 1 दिसंबर से नए नियम लागू हो जाएंगे. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार इन चार सर्कुलरों का सबसे बड़ा असर यह होगा कि सीनियर एडवोकेट अब किसी भी मामले की मौखिक मेंशनिंग नहीं कर सकेंगे और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े सभी जरूरी मामलों की स्वत: लिस्टिंग दो वर्किंग-डे के अंदर होगी और वो भी बिना किसी मेंशनिंग की जरूरत के. अदालत ने यह भी साफ कर दिया है कि तुरंत अंतरिम राहत वाले मुद्दे जैसे बेल, अग्रिम जमानत, हैबियस कॉर्पस, डेथ पेनल्टी, बेदखली या ध्वस्तीकरण रोक बिना देरी सीधे सूचीबद्ध किए जाएंगे.

अब तारीख पर तारीख नहीं आसानसीजेआई सूर्यकांत के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद जारी यह सुधार सुप्रीम कोर्ट में अनियंत्रित मौखिक मेंशनिंग को रोकने, सुनवाई की टाइमलाइन को पारदर्शी बनाने और लिबर्टी–संबंधी मामलों को तेजी से निपटाने के लक्ष्य के तहत लागू किए गए हैं. अब एडवोकेट्स को स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा या कई बार मेंशनिंग का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. साथ ही कोर्ट ने स्थगन की प्रक्रिया को एक सख्त और एकसमान ढांचे में ढाल दिया है. अब केवल विरोधी पक्ष की पूर्व–सहमति होने पर ही स्थगन का अनुरोध स्वीकार होगा, वह भी तय समयसीमा के भीतर.

पूरा सिस्टम हुआ री–डिजाइननए निर्देशों के अनुसार, कोर्ट में मौखिक मेंशनिंग केवल उन्हीं मामलों के लिए होगी जो एक दिन पहले जारी ‘मेंशनिंग लिस्ट’ में शामिल हों. सीनियर काउंसल को मेंशनिंग से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है जबकि युवा जूनियर वकीलों को यह जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. दूसरी ओर स्वत: सूचीबद्ध होने वाले मामलों में सबसे बड़ा सुधार बेल प्रणाली में हुआ है. जैसे ही कोई जमानत याचिका रजिस्टर होती है, एडवोकेट–ऑन–रिकॉर्ड को तुरंत संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश या केंद्र सरकार के स्टैंडिंग काउंसल को ‘एडवांस कॉपी’ देना अनिवार्य होगा. इसकी ‘प्रूफ ऑफ सर्विस’ जमा किए बिना याचिका न तो वेरीफाई होगी और न ही लिस्ट. इससे सरकार की ओर से अदालत में प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी स्पष्ट हो गई है.

गैर–स्वचालित मामलों में समय–बद्ध रास्ताजहां स्वत: लिस्टिंग लागू नहीं होगी वहां वकीलों को तय प्रोफॉर्मा और विस्तृत अर्जेंसी लेटर के साथ दोपहर 3 बजे तक आवेदन देना होगा. शनिवार को यह सीमा 11:30 बजे तक रहेगी. अत्यंत जरूरी मामलों में यह दस्तावेज 10:30 बजे तक जमा किया जा सकता है, लेकिन केवल तभी, जब अर्जेंसी लेटर यह साबित करे कि मामला सामान्य प्रक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता.

स्थगन प्रक्रिया में भी कड़े नियमसुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्थगन केवल शोक, गंभीर स्वास्थ्य कारण या बेहद जरूरी परिस्थितियों में ही दिया जाएगा. ऑनलाइन निर्धारित फॉर्मेट में ईमेल द्वारा भेजना अनिवार्य होगा और पहले लिए गए स्थगनों की संख्या बतानी होगी. ये चारों सर्कुलर मिलकर सुप्रीम कोर्ट में एक अनुशासित, समय–सीमित और पूर्वानुमेय लिस्टिंग प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम माने जा रहे हैं—खासकर उन मामलों के लिए जो सीधे किसी नागरिक की स्वतंत्रता से जुड़े हैं.

About the AuthorSandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

First Published :

November 29, 2025, 21:02 IST

homenation

तारीख पे तारीख पर ब्रेक! नए CJI के 3 बड़े फैसले, 1 दिसंबर से बदलेंगे नियम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj