Rajasthan

जालौर में नलों से नहीं आएगा पानी, पीएचईडी ने जारी की एडवाइजरी, सफाई पूरी होते ही सप्लाई होगी बहाल

Last Updated:December 02, 2025, 06:09 IST

जालौर वाटर शटडाउन: जालौर शहर में 2 और 3 दिसंबर को पेयजल सप्लाई बंद रहेगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गीटको होटल के सामने स्थित मुख्य हेड वर्क्स पर बने क्लियर वाटर रिजर्वायर CWR की सफाई का कार्य किया जा रहा है. सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सफाई पूरी होते ही जल सप्लाई दोबारा सुचारू कर दी जाएगी. लोगों से वकल्पिक प्रबंध करने का आग्रह किया गया है.जालौर में दो दिन तक नलों से नहीं आएगा पानी, पीएचईडी ने जारी की एडवाइजरीवॉटर सप्लाई अलर्ट—2 व 3 दिसम्बर को नलों में नहीं पहुंचेगा पानी…

जालौर. राजस्थान के जालौर में शहरवासियों को अगले दो दिनों तक पेयजल सप्लाई में रुकावट का सामना करना पड़ेगा. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने जानकारी दी है कि शहर में 2 और 3 दिसम्बर को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग की ओर से यह निर्णय गीटको होटल के सामने स्थित मुख्य हेड वर्क्स पर बने क्लियर वाटर रिजर्वायर (CWR) की वार्षिक सफाई के कारण लिया गया है.

PHED जालौर के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग समय-समय पर इस रिजर्वायर की सफाई करता है, जिससे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. इसी क्रम में 2 दिसम्बर को बड़े पैमाने पर सफाई कार्य किया जाएगा, जिसके चलते दोनों दिन सप्लाई प्रभावित रहेगी. उन्होंने बताया कि शहर की बड़ी आबादी को पानी इसी रिजर्वायर से मिलता है, इसलिए सफाई के दौरान सप्लाई रोकना आवश्यक है.

लोगों से वैकल्पिक प्रबंध करने का आग्रह

उन्होंने यह भी बताया कि सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद पानी की लाइनिंग जांची जाएगी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही जल सप्लाई को सामान्य रूप से चालू किया जाएगा. विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दो दिन पहले ही पानी का वैकल्पिक प्रबंध कर लें, ताकि दैनिक कार्यों में समस्या न आए. जालौर शहर में कई इलाकों की निर्भरता इसी हेड वर्क्स पर है, इसलिए सप्लाई रुकने का असर अधिकांश मोहल्लों में रहेगा. PHED ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्य की जानकारी दे दी है, ताकि नागरिकों तक सूचना समय पर पहुंच सके.

4 दिसम्बर से सामान्य रूप से पानी की होगी सप्लाई

विभाग ने कहा कि यह कार्य लोगों की सुरक्षा और पेयजल की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए थोड़ी असुविधा के बावजूद शहर को इसका लाभ लंबे समय तक मिलेगा. अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो 3 दिसम्बर की शाम को आंशिक सप्लाई शुरू की जा सकती है, लेकिन पूर्ण रूप से सप्लाई 4 दिसम्बर से ही सामान्य होने की उम्मीद है. PHED ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति तुरंत बहाल की जाएगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Jalor,Rajasthan

First Published :

December 02, 2025, 06:09 IST

homerajasthan

जालौर में दो दिन तक नलों से नहीं आएगा पानी, पीएचईडी ने जारी की एडवाइजरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj