Weather News: सावधान! दिल्ली से बिहार तक ठंड की मार, 5°C तक गिरा पारा, तूफान के बाद भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Latest Update: उत्तर भारत में तापमान गिरना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. वही, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड आदि राज्यों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. अगर साइक्लोन दितवाह की बात की जाए तो एक गहरे दबाव का क्षेत्र बनने के बावजूद भी इसका असर पूर्वी तटीय राज्यों पर बना हुआ है. मौसम विभाग में बताया कि 3 दिसंबर तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा और केरल के अलग-अलग स्थान पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
उत्तर भारत में सर्दी की बात की जाए तो उत्तर पश्चिमी राज्यों में अगले चार दिनों तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की संभावना है. अन्य आसान और साफ भाषा में कहा जाए तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में तापमान अभी और गिरने की संभावना है. मध्य भारत में अगले 24 घंटे तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी हालांकि उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बदलाव संभव है. पूर्वी भारतीय राज्यों जैसे कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि अभी तापमान में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन, आज दोपहर के बाद से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बदलाव देखा जा सकता है जो कि अगले 4 दिनों तक यानी की 96 घंटे तक जारी रह सकता है.
साइक्लोन दितवाह का असर अभी भी कायम है. भारतीय तट पर डीप डिप्रेशन में तब्दील हुए इस तूफान का असर कभी भी बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान की वजह से प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों तमिलनाडु तटीय आंध्र प्रदेश केरल आदि राज्यों में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है. वही बेंगलुरु में अचानक से बदले मौसम ने सबको हैरान कर दिया है. विदेश सोमवार को अचानक से मौसम में बदलाव से तापमान गिर गया. सोमवार को दिन का तापमान गिरकर 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बेंगलुरु जैसे शहर के लिए असामान्य बात है. मौसम विभाग की माने तो साइक्लोन की वजह से बेंगलुरु का आसमान अचानक बादलों से गिर गया और हल्की बूंदाबांदी का असर पूरे शहर और आसपास के क्षेत्र में दिखा. मौसम विभाग में बताया कि बुधवार से बादलों की छटनी शुरू हो जाएगी और मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा.
दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ
दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर की शुरुआत शीतलहर (Cold Wave) के साथ हुई है. स्काईमेटवेदर के अनुसार, बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है. यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान भी है. हालांकि तापमान में तेज गिरावट आने की संभावना नहीं है, क्योंकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों से होकर एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है. इस दौरान बादल छाए रहने से गर्मी बनी रहती है. जिसकी वजह से तापमान में गिरावट नहीं होती है.
कोहरा और धुंध
ठंड की वजह से उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में कोहरे और धुंध की मार सामान्य बात है. मौसम विभाग ने बताया अगले 24 घंटों में मेघालय के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है.


