Google pixel 10 at 11000 rupees discount on Amazon Black Friday Sale know new price of premium phone- ₹14000 गिर गई Google के नए फोन की कीमत, अब कहां बच पाएगा स्टॉक, खरीदने के लिए हुई धक्का-मुक्की!

Amazon की Black Friday Sale इस समय जोर-शोर से चल रही है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम प्रोडक्ट्स और गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है. इसी बीच लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान Google का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 खींच रहा है. यह फोन अभी ₹14,000 से भी ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है, जो इसे एक बेहतरीन डील बना देती है. खास बात यह है कि इतने तगड़े डिस्काउंट नए लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन पर बहुत कम देखने को मिलते हैं. इसलिए अगर आप लंबे समय से किसी प्रीमियम एंड्रॉयड फोन पर स्विच करना चाहते थे, तो यह सही मौका हो सकता है.
Google Pixel 10 की भारत में लॉन्च कीमत ₹79,999 रखी गई थी. लेकिन Amazon की Black Friday Sale में इस पर सीधा ₹11,349 का डिस्काउंट मिल रहा है. इस तरह फोन की कीमत घटकर ₹68,650 हो जाती है.
इसके अलावा, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,250 का अडिशनल डिस्काउंट भी उपलब्ध है. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो और ज्यादा बचत हो सकती है. कुल मिलाकर, ये डील प्रीमियम स्मार्टफोन को किफायती कीमत पर खरीदने का शानदार मौका देती है.
Google Pixel 10: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्सगूगल Pixel 10 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है.
फोन में Google का नया Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. बैटरी की बात करें तो इसमें पावर के लिए 4,970 mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में मिलता है:48MP मेन कैमरा (Macro Focus के साथ)13MP अल्ट्रावाइड लेंस10.8MP टेलीफोटो लेंस (5x Optical Zoom)सेल्फी के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कुल मिलाकर, Black Friday Sale में Google Pixel 10 बेहतरीन कीमत पर एक प्रीमियम कैमरा फोन खरीदने का सुनहरा मौका है.



