Entertainment

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया ने किया सासु मां के आरोपों पर पलटवार, बोलीं- हर महीने 21 लाख रुपये ले रही हैं

Last Updated:December 04, 2025, 12:44 IST

Sunjay Kapur estate row: संजय कपूर की संपत्ति विवाद में करिश्मा कपूर के बच्चों, रानी कपूर और प्रिया सचदेव कोर्ट में आमने सामने हैं. प्रिया ने रानी कपूर के आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

ख़बरें फटाफट

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया ने किया सासु मां के आरोपों पर पलटवार, बोलीं ये

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरह करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति से हक मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है तो वहीं संजय कपूर की मां रानी कपूर और बहन भी उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर लगाती आ रही हैं. अब प्रिया सचदेव ने सासु मां के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.

संजय कपूर की वाइफ प्रिया ने दावा किया है कि रानी कपूर हर महीने कंपनी से 21 लाख रुपये निकाल रही हैं. उनके पर्सनल खर्चे भी कंपनी से ही चल रहे हैं. जैसे कि संजय कपूर के जीवित रहने के वक्त चलते थे. कुछ भी नहीं बदला है.

प्रिया सचदेव पर क्या आरोप लगे हैंबुधवार को करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई हुई. एक्ट्रेस के बच्चों का कहना है कि प्रिया सचदेव ने पिता की वसीयत से छेड़छाड़ की है. वहीं रानी कपूर भी अदालात में दावा कर चुकी हैं कि प्रिया ने वसीयत की असली जानकारी छुपाई है. रानी के ओर वकील ने दलील रखी थी कि प्रिया लगातार हेरफेर कर रही हैं. उन्हें शक है कि वह पैसा विदेश में ट्रांसफर भी कर रही हैं.

प्रिया सचदेव ने किया पलटवारअब सुनवाई के दौरान प्रिया के वकील राजीव नायर ने सासु मां रानी के आरोपों का भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही संपत्ति की हर डिटेल फाइल कर दी है. हर ट्रांसजेक्शन की लिस्ट भी शामिल है. कोई भी पैसा विदेश नहीं भेजा गया है. ये सभी आरोप बेबुनियाद और आधारहीन हैं.’

सासु मां के आरोपों का दिया जवाबइसके अलावा प्रिया की ओर से वकील ने रानी कपूर के आरोप, संजय कपूर को 60 करोड़ रुपये तनख्वाह मिलती थी… पर भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘संजय कपूर 2023-24 में कंपनी के निदेशक थे. उन्हें सलाना 10 करोड़ रुपये की सैलरी मिली और एक बोनस के रूप में 50 करोड़ रुपये मिले. जिसमें से 23.5 डीटीएस कट गया और हाथ में 36.5 करोड़ रपुये आए. इन पैसों में से 28.5 करोड़ रुपये अचल संपत्ति और लंदन की प्रॉपर्टी पर खर्च किए गए.’ इसके अलावा प्रिया के वकील ने ये भी कहा कि संजय कपूर के जाने के बाद रानी सोना कॉमस्टार की होल्डिंग फर्म एआईपीएल कंपनी से लगातार पैसा ले रही हैं. वह हर महीने 21.5 लाख रुपये लेती हैं. वह आज भी उसी तरह से खर्चा ले रही हैं जैसे अपने बेटे के जीवित रहते हुए लेती थीं.

About the AuthorVarsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 04, 2025, 12:44 IST

homeentertainment

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया ने किया सासु मां के आरोपों पर पलटवार, बोलीं ये

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj