Rajasthan

सर्दी में कच्चा केला खाने के फायदे, इम्यूनिटी और पाचन के लिए लाभ.

Last Updated:December 04, 2025, 21:09 IST

सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ऊर्जा की जरूरत बढ़ जाती है, ऐसे में कच्चा केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. यह पाचन को मजबूत बनाता, कमजोरी और थकान को दूर करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. उबालकर, सब्ज़ी, पराठे, रायता या हल्की तली हुई डिश के रूप में इसे आसानी से खाया जा सकता है. कच्चे केले में विटामिन, फाइबर और मिनरल्स जैसे पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते, थकान कम करते और ब्लड प्रेशर संतुलित रखते हैं.,bhilwara

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट और ऊर्जा की जरूरत अधिक होती है, ऐसे में कच्चा केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. पोषक तत्वों से भरपूर कच्चा केला न सिर्फ पाचन को मजबूत बनाता है, बल्कि ठंड के कारण होने वाली कमजोरी और थकान को भी दूर करता है. कच्चे केले को उबालकर, सब्ज़ी बनाकर, पराठे में मिलाकर या हल्की तली हुई डिश के रूप में आसानी से खाया जा सकता है. विटामिन , फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण कच्चा केला इम्यूनिटी बढ़ाने, शरीर को गर्म रखने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है.

bhilwara

कच्चे केले का सबसे आसान उपयोग इसे उबालकर करना है. उबला हुआ कच्चा केला डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसे हल्के नमक और काली मिर्च के साथ सलाद के रूप में खाया जा सकता है, इसके अलावा कच्चे केले की भाजी, सूखी सब्जी, रसेदार सब्जी और दही के साथ बनाया गया रायता भी सर्दियों में बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद रहता है.

bhilwara

आजकल लोग कच्चे केले से हेल्दी स्नैक्स भी बना रहे हैं. इससे कटलेट, टिक्की, कबाब और पकौड़े तैयार किए जाते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं. बच्चे भी कच्चे केले के चिप्स बड़े चाव से खाते हैं. इसके अलावा कच्चे केले के भरवां पराठे और कोफ्ते भी बनाए जा सकते हैं, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

सेहत के लिहाज से कच्चा केला पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है,  इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है. सर्दियों में भारी भोजन के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में कच्चा केला पाचन को मजबूत बनाकर पेट को हल्का रखता है.

bhilwara

कच्चे केले में पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और थकान को कम करते हैं. सर्दी के मौसम में सुस्ती और कमजोरी आम समस्या होती है, ऐसे में कच्चा केला शरीर को एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक है.

bhilwara

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कच्चा केला अहम भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद विटामिन B6 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव में यह उपयोगी माना जाता है. साथ ही यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है. कुल मिलाकर सर्दी के मौसम में कच्चा केला सेहत का सच्चा सहारा बन सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 04, 2025, 21:07 IST

homelifestyle

जानिए सर्दी में कच्चा केला खाने के फायदे, इम्यूनिटी और पाचन के लिए इसके लाभ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj