Sports

Pratika Rawal: प्रतिका रावल से मिलीं CM रेखा गुप्ता, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को इतने करोड़ देने का ऐलान

Last Updated:December 07, 2025, 16:57 IST

Pratika Rawal: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल से अपने आवास पर मुलाकात की और दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की. यह ऐलान इसी साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए उनके अहम योगदान को लेकर इनाम के तौर पर किया गया है.प्रतिका रावल से मिलीं CM रेखा गुप्ता, वर्ल्ड चैंपियन को इतने करोड़ देने का ऐलानदिल्ली की CM रेखा गुप्ता से मिलीं प्रतिका रावल.

नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल से अपने आवास पर मुलाकात की और दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की. रावल ने हाल में समाप्त हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में 308 रन बनाए और भारत को पहले बार यह खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया. वह लौरा वोल्वार्ड्ट (571), स्मृति मंधाना (434) और एशले गार्डनर (328) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर थीं.

दिल्ली की यह क्रिकेटर बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम ग्रुप लीग मैच के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके कारण वह सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं खेल सकीं. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता.

रेखा गुप्ता ने किया पोस्टCM रेखा गुप्ता ने एक पोस्ट में कहा, ‘आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में हमने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल का स्वागत किया. हमारी प्रतिभाशाली बेटी प्रतिका ने दिल्ली को गौरवान्वित किया है. खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी.’ इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली भी उपस्थित थे.

आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभावान युवा खिलाड़ी सुश्री प्रतिका रावल का स्वागत किया।

हमारी होनहार बेटी प्रतिका ने दिल्ली को गौरवान्वित किया है। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मान देते हुए दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें ₹1.5… pic.twitter.com/VtbIB5gtVW

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj