Rajasthan

जोधपुर में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के फैन ने किया उनका ‘बारहवां’, भजन-कीर्तन के साथ लोगों ने दी श्रद्धांजलि!

Last Updated:December 07, 2025, 18:44 IST

जोधपुर के नेहरू पार्क क्षेत्र में रहने वाले एक मोची और अभिनेता धर्मेंद्र के खास फैन ने उनके निधन के बारहवें दिन भावनात्मक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. अपने आदर्श माने जाने वाले ‘‘ही-मैन’’ की याद में उन्होंने पारंपरिक बारहवें दिन की रस्म निभाई. पार्क में मंच बनाकर धर्मेंद्र की तस्वीर स्थापित की गई, जहां दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और पुष्पांजलि के साथ स्थानीय लोग जुटे. फैन का कहना था कि धर्मेंद्र ने उन्हें सादगी और मेहनत की प्रेरणा दी, इसलिए उन्हें परिवार के सदस्य की तरह श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सिनेमा जगत के ‘‘ही-मैन’’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे देश में उनके चाहने वालों ने अलग-अलग जगहों पर श्रद्धांजलि समारोह किए. लेकिन जोधपुर में एक फैन ने जिस तरह से अपने चहेते अभिनेता को याद किया, उसने शहर में लोगों के दिलों को छू लिया.नेहरू पार्क क्षेत्र में रहने और काम करने वाले धर्मेंद्र के एक विशेष फैन, जो पेशे से मोची हैं, ने अभिनेता की याद में अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.यह शख़्स रोज़ाना नेहरू पार्क के पास ही अपनी दुकान लगाता है और धर्मेंद्र को अपना आदर्श मानता है.

अभिनेता के निधन के बारहवें दिन उन्होंने उसी स्थान के पास ‘बारहवां अंतिम संस्कार के बाद बारहवें दिन की रस्म मनाया. आमतौर पर किसी घर-परिवार में होने वाली यह रस्म, यहां एक फैन ने अपने चहेते सितारे के सम्मान में पूरी भावनाओं से निभाई.

नेहरू पार्क में भजन-कीर्तन और दीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धांजलि समारोहशाम होते ही नेहरू पार्क क्षेत्र में एक छोटा सा मंच तैयार किया गया, जिसमें धर्मेंद्र की बड़ी तस्वीर स्थापित की गई. आसपास के स्थानीय लोग और कई फैंस इकट्ठे होकर इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. श्रद्धांजलि स्वरूप लोगों ने ‘‘ही-मैन’’ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा. फैन का कहना था कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि उनकी फिल्मों और व्यक्तित्व ने उन्हें जीवन में सादगी, सम्मान और मेहनत करने की प्रेरणा दी.

इसलिए उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हुए यह श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके बेहतरीन अभिनय, विनम्र स्वभाव और हिंदी सिनेमा में दिए योगदान को याद करते हुए भावनाएं व्यक्त कीं.जोधपुर में आयोजित यह अनोखी और भावनात्मक श्रद्धांजलि सभा दिखाती है कि अभिनेता भले ही दुनिया छोड़कर चले गए हों, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी जगह हमेशा बनी रहेगी.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 07, 2025, 18:44 IST

homerajasthan

जोधपुर में फैन ने धर्मेंद्र को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि, पढ़िए पूरी खबर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj