Rajasthan

गाजर हलवा रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ | Carrot Halwa Recipe & Health Benefits

Last Updated:December 08, 2025, 10:47 IST

Carrot Halwa Recipe & Health Benefits: सर्दियों में गाजर और इससे बनने वाला हलवा स्वाद और सेहत का खजाना हैं. गाजर में विटामिन A, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी, प्रतिरोधक क्षमता और पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हैं. हलवे में दूध और घी मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जाता है.गाजर

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई मौसमी सब्ज़ियाँ लेकर आता है, जिनका स्वाद और स्वास्थ्य लाभ दोनों ही इस मौसम में दोगुने हो जाते हैं. इन्हीं में से एक है गाजर, जो अपनी मिठास, कुरकुरेपन और पोषक तत्वों के कारण हर घर की पसंदीदा सब्ज़ी है. सलाद से लेकर हलवे तक, इसका हर रूप स्वाद और सेहत का भरपूर लाभ देता है. गाजर को सर्दियों का एक अनिवार्य और गुणकारी आहार माना जाता है.

गाजर

ख़ासकर सर्दियों में बनने वाला गाजर का हलवा तो हर किसी की पहली पसंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार गाजर एक स्वास्थ्यवर्धक, पौष्टिक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाली सब्ज़ी है. आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष वर्मा बताते हैं कि गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, फ़ाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को मज़बूत बनाते हैं. यह पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है.

गाजर

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद फ़ायदेमंद है. यह रतौंधी जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है और आँखों को स्वस्थ रखता है. नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से आँखों की कोशिकाओं को मज़बूती मिलती है.

Add as Preferred Source on Google

गाजर

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद फ़ायदेमंद है. यह रतौंधी जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है और आँखों को स्वस्थ रखता है. नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से आँखों की कोशिकाओं को मज़बूती मिलती है.

गाजर

डॉक्टर ने आगे बताया कि गाजर में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करता है.इसके अलावा, गाजर त्वचा के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करती है. इसके नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है, झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा मुलायम व चमकदार दिखती है.

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले, गाजर को अच्छी तरह से छीलकर धो लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें. अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएँ और उसमें दो चम्मच घी डालकर कद्दूकस किए हुए गाजर को अच्छे से फ़्राई करें. ध्यान रहे कि हलवा अंदर से जल न जाए, इसलिए उसे बार-बार चलाते रहें. जब गाजर अच्छे से लाल हो जाए, तो उसमें पर्याप्त मात्रा में दूध डाल दें. दूध की मात्रा ज़्यादा होनी चाहिए, जिससे हलवे का स्वाद बहुत ही ज़बरदस्त आएगा.

गाजर का हलवा

दूध डालने के बाद मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक कि दूध पूरी तरह से जल न जाए. इसके बाद, चार-पाँच इलायची को कूटकर हलवे में मिलाएँ, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा. जब गाजर और दूध अच्छे से पक जाएँ, तो अपने स्वाद अनुसार चीनी डाल दें. चीनी डालने के बाद हलवे को लगभग 15 मिनट तक भूनें. जब गाजर का हलवा पूरी तरह से तैयार हो जाए, तो आप इसे ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 08, 2025, 10:47 IST

homelifestyle

आप नहीं जानते होंगे ये गाजर के 5 सर्दियों वाले फ़ायदे, हलवा में छिपा सेहत..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj