Tech

Apple iPhone 16 at lowest price under 40000 rupees on flipkart buy buy 2025 sale know how to get the deal- ऐपल iPhone 16 की कीमत में सबसे बड़ी कटौती, फ्लिपकार्ट की ईयर एंड सेल में ऑफर का बड़ा धमाका

Flipkart की Buy Buy 2025 सेल में इस बार स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं. वैसे तो कई फोन पर दमदार डील दी जा रही है लेकिन ऑफर की बात करें तो सबसे बढ़ियां डील ऐपल iPhone 16 पर मिल रही है. अगर आप सही बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाते हैं, तो iPhone 16 को 40,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. खास बात ये है कि iPhone 16 अभी भी परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में एक मजबूत ऑप्शन है.

Flipkart पर iPhone 16 (128GB) का सेल प्राइस ₹69,900 है. लेकिन इसपर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं.

SBI Bank Credit Card पर Instant Discount
SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको लगभग ₹4,920 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है.
एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम भी हो सकती है.
Flipkart का एक्सचेंज ऑफर काफी बढ़ियां है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है.
कुछ चुनिंदा पुराने फोन पर ₹30,000 से भी ज्यादा का एक्सचेंज मिल सकता है. अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू ₹68,050 तक जा सकती है.

यानी सिर्फ ₹30,000 के भी एक्सचेंज पर आपको iPhone 16 मिल सकता है. मतलब कैलकूलेट किया जाए तो ₹69,900-₹4,920- ₹30,000 = करीब ₹35,000

इस तरह फोन आराम से ₹40,000 से नीचे मिल जाता है.

कैसे हैं आईफोन के फीचर्स…सबसे बड़ी बात यह है कि आईफोन 16 फोन आज भी परफॉर्मेंस के मामले में बेहद दमदार है. इसमें दिए गए Apple A18 चिपसेट और 8GB RAM की वजह से ऐप्स, गेम्स और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स बिना किसी लैग के चलते हैं. ऐपल अपने पुराने मॉडलों को कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट देता है, इसलिए iPhone 16 एक फ्यूचर-प्रूफ ऑप्शन बन जाता है.

इसका कैमरा सिस्टम भी काफी मजबूत है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, नया अल्ट्रा-वाइड सेंसर और कैमरा कंट्रोल बटन फोटो और वीडियो शूटिंग को आसान और प्रोफेशनल बनाते हैं. कम रोशनी में भी फोन की परफॉर्मेंस काफी बेहतर है.

इसके अलावा, बैटरी बैकअप में भी सुधार किया गया है, जिससे दिनभर का इस्तेमाल आराम से हो जाता है, साथ ही फास्ट चार्जिंग, MagSafe और बेहतर 5G कनेक्टिविटी रोजमर्रा के एक्सपीरिएंस और स्मूद बना देती है.

कुल मिलाकर, iPhone 16 वह फोन है जो फ्लैगशिप क्वालिटी देता है लेकिन 2025 में काफी कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है, इसलिए यह अपग्रेड करने के लिए एक बेहतरीन डील साबित होती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj