Rajasthan

बोर्ड तैयारी में बढ़त: कहानी की तरह हिस्ट्री पढ़ो, बड़े सवाल होंगे आसान, फतह स्कूल व्याख्याता के असरदार टिप्स

Last Updated:December 08, 2025, 18:32 IST

Udaipur News Hindi : उदयपुर के फतह स्कूल के रविंद्र सांदु ने बोर्ड परीक्षा में इतिहास की तैयारी के लिए छोटे प्रश्नों, बौद्ध जैन धर्म, गांधी आंदोलन और स्टोरी मेथड पर जोर दिया है.

उदयपुर : बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और ऐसे में ज्यादातर छात्र इतिहास को लेकर सबसे ज्यादा घबराहट महसूस करते है. तिथियां, आंदोलन, साम्राज्य और विचारधाराओं के लंबे-लंबे चैप्टर बच्चों के लिए किसी ‘मिस्ट्री’ से कम नहीं लगते. लेकिन इस बार अगर आप भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो उदयपुर शहर के फतह स्कूल के इतिहास व्याख्याता रविंद्र सांदु द्वारा दिए गए ये टिप्स आपकी तैयारी को आसान बना सकते हैं. रविंद्र सांदु के अनुसार, सबसे पहले छोटे प्रश्नों की तैयारी करना बेहद जरूरी है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में 35 नंबर के शॉर्ट क्वेश्चन आते हैं. ये प्रश्न आसान भी होते हैं और स्कोरिंग भी, इसलिए शुरुआत हमेशा इन्हीं से करनी चाहिए.

छोटे तथ्य, महत्वपूर्ण तिथियां और प्रमुख व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी को अलग से नोट कर लें, ताकि परीक्षा से पहले एक नजर में पूरा रिवीजन किया जा सके. उनका कहना है कि बौद्ध और जैन धर्म पर हर साल बड़े और महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं, क्योंकि ये विषय भारतीय इतिहास की बुनियाद से जुड़े हैं. इन धर्मों की शिक्षाओं, जीवन दर्शन, प्रमुख सिद्धांतों और इनके प्रसार से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में समझना चाहिए. दोनों धर्मों के बीच के अंतर को भी कहानी के रूप में पढ़ने से याद रखना आसान हो जाता है.

गांधी आंदोलन पढ़ो, बोर्ड नंबर पक्के समझोइसके साथ ही महात्मा गांधी के आंदोलनों को भी बोर्ड परीक्षा में हमेशा विशेष महत्व दिया जाता है. असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे टॉपिक हर साल पेपर में अपना स्थान बनाते हैं. इसलिए इन आंदोलनों के कारण, प्रभाव और परिणाम को कहानी की तरह समझें. घटनाओं को सन् और स्थान के हिसाब से क्रम में जोड़कर पढ़ने से याद रखने में दिक्कत नहीं होती.

स्टोरी बनाकर पढ़ो,इतिहास में टॉपर बन जाओरविंद्र सांदु का कहना है कि इतिहास को याद करने का सबसे बड़ा फॉर्मूला है – ‘स्टोरी से कनेक्ट करो’. एक घटना को दूसरी घटना से जोड़कर पढ़ेंगे तो पूरे चैप्टर की कहानी अपने आप दिमाग में बनती चली जाएगी. इस तरीके से तारीखों और प्रमुख घटनाओं में मिस्टेक होने की संभावना भी कम हो जाती है. कुल मिलाकर, बोर्ड परीक्षा में इतिहास याद रखना मुश्किल नहीं, बल्कि स्मार्ट तैयारी की जरूरत है. छोटे प्रश्नों से शुरुआत, प्रमुख धर्मों एवं गांधी के आंदोलनों पर मजबूत पकड़ और इतिहास को कहानी की तरह पढ़ने की आदत अपनाकर कोई भी छात्र अच्छे नंबर हासिल कर सकता है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

December 08, 2025, 18:31 IST

homerajasthan

कहानी की तरह हिस्ट्री पढ़ो,बोर्ड तैयारी में बढ़त, बड़े सवाल होंगे आसान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj