Rajasthan

गोल्ड सिल्वर प्राइस राजस्थान: राजस्थान में सोना-चांदी के भाव स्थिर, कई दिनों की उथल-पुथल के बाद बाजार शांत, जानें आज का रेट

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को स्थिर दिखाई दिए. पिछले कई दिनों से जहां कीमतों में तेजी और गिरावट का दौर चल रहा था, वहीं मंगलवार के भावों में खास बदलाव नहीं हुआ. सर्राफा बाजार के अनुसार, मंगलवार को चांदी और सोना दोनों की कीमतें लगभग स्थिर रहीं, जिससे ग्राहकों और ज्वेलर्स दोनों को राहत मिली है.मंगलवार को शुद्ध चांदी का भाव 1,76,800 रुपए प्रति किलो रहा.

वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 1,75,700 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई. चांदी की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही थीं, लेकिन मंगलवार को इनमें किसी बड़ी बढ़ोतरी या गिरावट का असर देखने को नहीं मिला. सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रही. 23 कैरेट सोना 1,23,890 रुपए प्रति 10 ग्राम मिला, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,725 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. सोने की कीमतों में भी पिछले दिनों की तेजी फिलहाल थमती दिखाई दी.

राजस्थान के प्रमुख शहरों के मंगलवार के भाव

राजस्थान के बड़े शहरों में मंगलवार को सोने-चांदी के रेट में मामूली अंतर देखने को मिला. जयपुर में 24 कैरेट सोना लगभग 1,29,100 रुपए, चांदी 1,76,900 रुपए प्रति किलो, जोधपुर 24 कैरेट सोना 1,29,050 रुपए, चांदी  1,76,800 रुपए प्रति किलो, कोटा, 24 कैरेट सोना 1,29,000 रुपए, चांदी 1,76,750 रुपए प्रति किलो,अजमेर, 24 कैरेट सोना 1,29,100 रुपए चांदी 1,76,850 रुपए प्रति किलो और उदयपुर 24 कैरेट सोना 1,29,050 रुपए, चांदी 1,76,800 रुपए प्रति किलो रहा.

सोनो-चांदी में हलचल नहीं होने से स्थिति शांत

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा हलचल नहीं होने से स्थानीय बाजार भी शांत बना हुआ है. डॉलर इंडेक्स, क्रूड ऑयल और ग्लोबल इकॉनमी की गतिविधियों का असर आने वाले दिनों में फिर से देखने को मिल सकता है. फिलहाल त्योहारी और शादी के सीजन के चलते ज्वेलरी की खरीद में बढ़ोतरी बनी हुई है, जिससे आने वाले हफ्तों में हल्की तेजी देखी जा सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj