National

किचन के औजारों के साथ तैयार रहें, बंगाल की महिलाओं से बोलीं CM ममता बनर्जी, अगर SIR में नाम हटा दिया जाए तो…

Last Updated:December 11, 2025, 19:03 IST

Mamata Banerjee News: सीएम ममता बनर्जी ने SIR के तहत योग्य मतदाताओं के नाम हटाने पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने धरना देने की चेतावनी दी और महिलाओं से अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार रहने को कहा. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने खुद अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है.किचन के औजारों के साथ तैयार रहें, बंगाल की महिलाओं से क्यों बोलीं ममता बनर्जी?ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एसआईआर को लेकर निशाना साधा. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस दौरान दौरान एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटाया गया तो वह धरना देंगी. बनर्जी ने आरोप लगाया कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एसआईआर का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया, तो मैं धरना दूंगी. पश्चिम बंगाल में कोई निरुद्ध केंद्र नहीं बनेगा. वे वोटों के इतने भूखे हैं कि चुनाव से ठीक दो महीने पहले एसआईआर करा रहे हैं.” बनर्जी ने कहा कि उन्होंने खुद अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर इशारा करते हुए कहा, “क्या अब मुझे दंगाइयों की पार्टी को अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?”

चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को निशाना बनाते हुए अपने तीखे बयानों में तृणमूल कांग्रेस की नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं से कहा कि अगर वोटर लिस्ट रिव्यू के दौरान उनके नाम हटा दिए जाते हैं, तो वे किचन के औजारों के साथ तैयार रहें. बनर्जी ने बंगाल के कृष्णानगर में एक रैली में कहा, “आप SIR के नाम पर मांओं और बहनों के अधिकार छीन लेंगे? वे चुनाव के दौरान दिल्ली से पुलिस लाएंगे और मांओं और बहनों को डराएंगे. मांओं और बहनों, अगर आपके नाम काट दिए जाते हैं, तो आपके पास औजार हैं, है ना? वे औजार जिनका इस्तेमाल आप खाना बनाते समय करती हैं. आपके पास ताकत है, है ना? अगर आपके नाम काटे जाते हैं, तो आप इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी, है ना? महिलाएं आगे लड़ेंगी, और पुरुष उनके पीछे रहेंगे.”

केंद्र सरकार पर बंगालियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, “हमारे पास एक (केंद्रीय) गृह मंत्री हैं जो सभी बंगालियों को बांग्लादेशी करार देकर उन्हें निरुद्ध केंद्रों में भेजने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन हम किसी को भी पश्चिम बंगाल से बाहर नहीं निकालने देंगे. अगर किसी को जबरन निकाला जाता है तो उसे वापस लाने का तरीका हम बखूबी जानते हैं.”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए भाजपा से जुड़े अधिकारियों को तैनात कर रहा है. उन्होंने दावा किया, “पश्चिम बंगाल में स्थिति पर नजर रखने के लिए दिल्ली से भाजपा समर्थित कुछ लोगों को भेजा जा रहा है. वे एसआईआर की सुनवाई के दौरान जिला मजिस्ट्रेटों के काम की निगरानी कर रहे हैं.”

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Location :

Kolkata,West Bengal

First Published :

December 11, 2025, 18:59 IST

homenation

किचन के औजारों के साथ तैयार रहें, बंगाल की महिलाओं से क्यों बोलीं ममता बनर्जी?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj