मेवाड़-मुंबई कनेक्टिविटी होगी तेज, पिट लाइन पूरी होते ही ट्रेन बढ़ेगी; पर्यटन-व्यापार को होगा फायदा

Last Updated:December 12, 2025, 12:25 IST
Udaipur-Asawara Vande Bharat Update: उदयपुर से असावरा होते हुए अहमदाबाद तक वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना मजबूत हो गई है. रेलवे ने रूट पर तैयारियां तेज कर दी है और शुरुआती चरण में यह ट्रेन उदयपुर से चित्तौड़गढ़ तक बढ़ाई जाएगी. सांसद सीपी जोशी के अनुसार आधिकारिक घोषणा जल्द होगी. चित्तौड़गढ़ पिट लाइन पूरा होते ही ट्रेन मेवाड़ क्षेत्र के लिए बड़ी सुविधा बनेगी. इसके साथ ही उदयपुर-अहमदाबाद-मुंबई के बीच नई ट्रेन योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर. लेक सिटी उदयपुर से असावरा होते हुए अहमदाबाद तक वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना अब मजबूत हो गई है. रेलवे ने इस रूट पर काम की तैयारियां तेज कर दी है. शुरुआती चरण में ट्रेन को उदयपुर से चलाया जाएगा और आगे इसका पहला प्रमुख स्टेशन चित्तौड़गढ़ बनने की योजना है. खास बात यह है कि अहमदाबाद जंक्शन (कालूपुर) के पुनर्विकास कार्य पूरे होने से पहले ही इस ट्रेन को शुरू करने की कवायद की जा रही है.
चित्तौड़गढ़ तक बढ़ाई जाएगी ट्रेन
जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में रेलवे पिट लाइन का काम तेजी से चल रहा है. जैसे ही यह कार्य पूरा होगा, उदयपुर से अहमदाबाद तक चलने वाली वंदे भारत को आगे बढ़ाकर चित्तौड़गढ़ तक चलाया जाएगा. इससे मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और तेज गति से राजधानी और महानगरों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उदयपुर से अहमदाबाद होते हुए सीधे मुंबई के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है. रूट पर कुछ स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य के पूरा होते ही नई ट्रेन संचालित कर दी जाएगी. इससे व्यापारिक यात्राओं के साथ-साथ पर्यटन को भी बड़ा लाभ मिलेगा.
पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और अहमदाबाद-मुंबई रूट पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. उदयपुर के महल, झीलें और हेरिटेज साइट्स, चित्तौड़गढ़ का किला और मेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहर, डूंगरपुर की प्राकृतिक सुंदरता और मुंबई-अहमदाबाद की बिजनेस टूरिस्ट लाइन इन सभी को वंदे भारत से जोड़ने से पर्यटन को नया आयाम मिलेगा. तेज रफ्तार, बेहतर सुविधाओं और समय की बचत के कारण पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है. उदयपुर में न्यू ईयर और विंटर सीजन के दौरान पहले से ही उच्च पर्यटन सीजन चलता है. ऐसे में नई कनेक्टिविटी उदयपुर और मेवाड़ पर्यटन को नई उड़ान दे सकती है. जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने के बाद यह ट्रेन उदयपुर-मेवाड़-अहमदाबाद-मुंबई रूट पर यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
December 12, 2025, 12:25 IST
homebusiness
मेवाड़ से मुंबई वंदे भारत योजना आगे बढ़ी, पिट लाइन पूरी होते ही रूट विस्तार तय



