Rajasthan

Rajasthan board| RBSE Model Papers 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का मॉडल पेपर जारी, कहां और कैसे करें डाउनलोड?

Last Updated:December 12, 2025, 12:57 IST

RBSE 10th 12th Model Paper 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का मॉडल पेपर जारी हो गया है. इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड और अभी से प्रैक्टिस शुरू, एग्जाम में टॉप करने का बेस्ट तरीका
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का मॉडल पेपर जारी, कहां और कैसे करें डाउनलोड?RBSE 10th 12th Exam 2026, RBSE Model Papers 2026: राजस्‍थान बोर्ड का मॉडल पेपर आ गया.

RBSE 10th 12th Model Paper 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए मॉडल सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. ये पेपर स्टूडेंट्स के लिए गेम चेंजर हैं.ये सिर्फ प्रैक्टिस सेट नहीं, बल्कि असली एग्जाम का पूरा ब्लूप्रिंट हैं. इनसे पता चलता है कि पेपर कैसा आएगा, मार्किंग स्कीम क्या होगी, कितने टाइप के सवाल पूछे जाएंगे और टाइम कैसे मैनेज करना है? अब स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से सब्जेक्ट-वाइज लिंक चेक करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं. प्रैक्टिस शुरू कर दें तो कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और मार्क्स भी.

Rajasthan board 10th 12th Model Paper: कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर?

10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का मॉडल सैंपल पेपर घर बैठे 2 मिनट में डाउनलोड हो जाएगा.इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.इसके होमपेज पर लेफ्ट साइड के इंफो पैनल में Books/Old Papers/Model Questions वाला लिंक मिलेगा.उस पर क्लिक करें जिसके बाद एक कॉम्बाइंड RBSE मॉडल पेपर 2026 का PDF खुलेगा. इसमें सभी सब्जेक्ट्स के सैंपल क्वेश्चन एक साथ हैं. अब डाउनलोड बटन दबाएं और फाइल सेव कर लें. इसे सेफ जगह रखें ताकि रोज प्रैक्टिस और रिवीजन कर सकें.

मॉडल पेपर क्यों इतने जरूरी हैं?

ये मॉडल पेपर बोर्ड एग्जाम की तैयारी का सबसे पावरफुल टूल हैं. इनसे फायदा ये होगा कि एग्जाम पैटर्न समझ आ जाएगा.पेपर की स्ट्रक्चर,सेक्शन,MCQ,शॉर्ट आंसर,लॉन्ग आंसर जैसे सवालों के टाइप और टोटल टाइम सब क्लियर हो जाएगा.मार्किंग स्कीम पता चल जाएगी. कौन से सब्जेक्ट, यूनिट या टॉपिक से ज्यादा मार्क्स के सवाल आते हैं उसी हिसाब से पढ़ाई पर फोकस कर सकोगे. अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस पता चल जाएगी. टाइम्ड कंडीशन में सॉल्व करोगे तो पता लगेगा कहां कमजोर हो उसी पर मेहनत कर सकोगे.टाइम मैनेजमेंट स्किल्स डेवलप हो जाएंगी.हर सेक्शन को कितना टाइम देना है.पूरा पेपर टाइम में खत्म करना है.ये प्रैक्टिस से ही आएगा. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और एंग्जाइटी कम होगी.सवालों का फॉर्मेट, डिफिकल्टी लेवल और स्टाइल पहले से पता होगा तो एग्जाम डे पर सरप्राइज नहीं होगा. मोटिवेशन भी बढ़ेगा.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

First Published :

December 12, 2025, 12:57 IST

homecareer

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का मॉडल पेपर जारी, कहां और कैसे करें डाउनलोड?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj