Rajasthan

Cumin ginger fennel water benefits | winter digestion remedy | natural digestive drink | home remedy for indigestion | cumin fennel ginger water uses | jeera adrak saunf paani ke fayde

Last Updated:December 13, 2025, 11:10 IST

Jeera Adrak Saunf Paani Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में पाचन कमजोर हो जाता है. ऐसे में जीरा, अदरक और सौंफ का पानी एक रामबाण घरेलू औषधि है. यह गैस, अपच और पेट दर्द से राहत देता है तथा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.हेल्थ टिप्स

सीकर. सर्दियों के मौसम में अक्सर पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में एक आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है जीरा, अदरक और सौंफ का पानी. यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्मी भी देता है. यह एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है.

हेल्थ टिप्स

ऐसे तैयार करें ये हेल्थ मिक्सचर: इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी लें. इसमें एक चम्मच जीरा, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक या अदरक पाउडर और एक छोटा चम्मच सौंफ डाल दें. इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें, ताकि सभी जड़ी-बूटियों के गुण पानी में आ जाएं. फिर गैस बंद करके इसे ढककर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब इस मिश्रण को छान लें और हल्का गुनगुना रहने पर पी लें. आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं.

हेल्थ टिप्स

सही समय और तरीका: हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि इस ड्रिंक को पीने का सबसे बेहतरीन समय सुबह खाली पेट है. ऐसा करने से यह आपके पूरे पाचन तंत्र को एक्टिवेट कर देता है और दिनभर के लिए मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है. अगर सुबह नहीं पी पा रहे हैं, तो इसे खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद भी ले सकते हैं. इससे भोजन जल्दी पचेगा और गैस नहीं बनेगी. ध्यान रखें कि इसे एक बार में ही पूरा पी लें और इसे दिन में सिर्फ एक या दो बार ही लें, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें.

Add as Preferred Source on Google

हेल्थ टिप्स

जीरा, अदरक और सौंफ के फायदे: हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि इस ड्रिंक के तीनों कंपोनेंट्स अपने-अपने गुणों के लिए मशहूर हैं. जीरा पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस्ट्रिक जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है., अदरक एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है, जो पेट की ऐंठन और सूजन को कम करता है. सौंफ अपनी कूलिंग प्रॉपर्टी के कारण एसिडिटी शांत करती है और पेट दर्द से राहत दिलाती है. तीनों का कॉम्बिनेशन पेट की सफाई करके इसे हेल्दी रखता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है.

हेल्थ टिप्स

सर्दियों में क्यों है खास: उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर की प्राकृतिक गर्मी बनाए रखना जरूरी है. जीरा और अदरक दोनों ही शरीर को इंटरनल हीट देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पाचन अंग सक्रिय रहते हैं. सर्दियों में हम ज्यादा हैवी और ऑयली फूड खाते हैं, जो पचाने में मुश्किल होते हैं. यह ड्रिंक उन्हें तोड़ने में मदद करता है. साथ ही, यह सर्दी-जुकाम के लक्षणों को भी कम कर सकता है क्योंकि अदरक कंजेशन करने में मददगार है.

हेल्थ टिप्स

ध्यान रखने योग्य बातें: हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि यह ड्रिंक ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है या आप प्रेग्नेंट हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इसके अलावा बहुत ज्यादा अदरक हार्टबर्न का कारण भी बन सकता है. इसे नियमित रूप से पिएं लेकिन संतुलित मात्रा होनी चाहिए. इसके साथ हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल भी जरूरी है. ऐसे में अपने पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इस आसान और असरदार घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं और सेहतमंद रहें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 13, 2025, 11:10 IST

homelifestyle

डाइजेशन से लेकर इम्युनिटी तक कमाल करेगा ये देसी ड्रिंक, सर्दियों में जरूर पिएं

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj