Rajasthan

ajab gajab wedding | unique wedding procession | baraat arrives by boat | wedding in pond | unusual indian wedding

Last Updated:December 13, 2025, 13:33 IST

Ajab Gajab Shadi: भारत में शादियों के अनोखे अंदाज़ अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बारात ने सभी को चौंका दिया. हेलीकॉप्टर या लग्जरी गाड़ियों की जगह बाराती तालाब में नाव पर बैठकर विवाह स्थल पहुंचे. यह दृश्य इतना अनोखा था कि देखने वालों की भीड़ लग गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है कि अक्सर अपने लग्जरी गाड़ी बैलगाड़ी या फिर हेलीकॉप्टर पर बारात आते हुए देखा होगा क्या कभी आपने सोचा है कि कभी तालाब पर बोट से भी बारात आ सकती है लेकिन ऐसा हुआ है और भीलवाड़ा जिले के लखोला गांव में ऐसा देखा गया है. गंगापुर उपखंड क्षेत्र के लाखोला गांव में एक अनोखी और यादगार बारात ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जहां आजकल शादियों में डीजे, बैंड और लग्जरी गाड़ियों का चलन है, वहीं लाखोला गांव में परंपरा का ऐसा मेल देखने को मिला.

जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां बारात सड़क से नहीं, बल्कि तालाब के रास्ते नावों में निकाली गई. सजी–धजी 7 नावों में सवार दूल्हा और बाराती 5 किलोमीटर का सफर तय कर बगैरा गांव पहुंचे.

गंगापुर उपखंड क्षेत्र के लाखोला गांव में यह बारात तालाब के रास्ते नावों में निकाली गई. लाखोला से बगैरा गांव तक करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर बारात दुल्हन के घर पहुंची.  क्षेत्र में पहले हेलीकॉप्टर से बारात जाने की चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन तालाब में नावों के जरिए बारात निकलना पहली बार देखने को मिला. यह बारात मांगीलाल जाट के पुत्र की थी. इसमें कुल 7 नावें शामिल थीं, जिन्हें फूल–मालाओं, रंग–बिरंगी लाइटों और पारंपरिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था. सबसे आगे दूल्हे की नाव चल रही थी, जबकि पीछे अन्य नावों में बाराती गीत–संगीत और उल्लास के साथ सफर करते नजर आए.

तालाब के बीच से गुजरती यह नावबारात बेहद मनमोहक दृश्य पेश कर रही थी. लहरों के साथ आगे बढ़ती नावें लोगों को रोमांच और खुशी से भर रही थीं. जैसे ही नावें तालाब में उतरीं, दोनों किनारों पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए. महिलाएं स्थानीय लोक गीत गाती रहीं, बच्चे तालियां बजाते रहे और बुजुर्ग इस अनोखे आयोजन की जमकर सराहना करते दिखे. इस आयोजन का विचार लाखोला गांव के एक युवा का था, जो मोबाइल शॉप का संचालन करते हैं और पहले डिस्ट्रीब्यूटर रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि गांव में हेलीकॉप्टर से बारात की चर्चा ने उन्हें प्रेरित किया कि कुछ नया और यादगार किया जाए, जिससे परंपरा भी बनी रहे और गांव की पहचान भी बढ़े. 5 किलोमीटर लंबा यह नावों का सफर न केवल चर्चा का विषय बना, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान दे गया. गांववालों ने कहा कि जब परंपरा और नवाचार एक साथ चलते हैं, तब ऐसे आयोजन इतिहास बन जाते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

December 13, 2025, 13:33 IST

homerajasthan

हेलीकॉप्टर छोड़िए! शादी में नहीं थी लग्जरी कार,तालाब बनी सड़क और नाव बनी सवारी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj