गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: उछाल के बाद चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट, सोने के रेट में भी बदलाव; जानें आज का भाव

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला. शनिवार को जहां सर्राफा बाजार में तेज उछाल दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को कीमतों में साफ गिरावट नजर आई. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के दामों में ₹5,000 प्रति किलो की बड़ी कमी आई है, जबकि सोने के भाव में भी ₹300 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट से आम ग्राहकों को कुछ राहत मिली है, खासकर उन लोगों को जो शादी-विवाह या निवेश के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं.
रविवार को शुद्ध चांदी का भाव घटकर ₹1,86,200 प्रति किलो पर आ गई. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹1,85,000 प्रति किलो दर्ज की गई. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,26,910 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,21,625 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक इन सभी दरों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देनी होगी.
जानें जयपुर में सोना-चांदी के भाव
इससे ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार को बाजार में तेजी का माहौल था. शनिवार को शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,91,400 प्रति किलो तक पहुंच गई थी. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव भी उछलकर ₹1,32,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था. जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और घरेलू मांग में बदलाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है. रविवार को राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव की बात करें तो जयपुर में शुद्ध चांदी ₹1,86,200 प्रति किलो, 18 कैरेट चांदी ₹1,85,000 प्रति किलो रहा. वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोना ₹1,26,910 और 22 कैरेट सोना ₹1,21,625 प्रति 10 ग्राम रहा.
आने वाले दिनों में कीमतों में आ सकता है बदलाव
जोधपुर में जयपुर के समान ही शुद्ध चांदी ₹1,86,200, 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 और 22 कैरेट सोना ₹1,21,625 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. कोटा में भी शुद्ध चांदी ₹1,86,200 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा अजमेर सर्राफा बाजार में भी यही दरें रहीं, चांदी ₹1,86,200 और 24 कैरेट सोना ₹1,31,200 प्रति 10 ग्राम. उदयपुर की बात की जाए तो सोने-चांदी के भाव जयपुर के बराबर ही रहे. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लें.



