Rajasthan

Gardening Tips How to Care for Money Plant in Winter | Yellow Leaves Solution

Last Updated:December 15, 2025, 11:36 IST

Gardening Tips: सर्दियों में मनी प्लांट को बचाने के लिए विशेष देखभाल ज़रूरी है. ठंडी ओस से बचाव के लिए इसे तुरंत इंडोर, जहाँ हल्की धूप आती हो, शिफ्ट कर दें. इसे 2-3 महीनों में एक बार ही खाद दें और 15 दिनों में एक बार पानी का शॉवर दें ताकि नमी बनी रहे लेकिन ज़्यादा पानी जमा न हो. साथ ही, खराब हो रहे पौधे से हेल्दी कटिंग लेकर नया पौधा उगाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

पाली. सर्दियों के मौसम में जैसे इंसानों को भी अपना ध्यान रखना पड़ता है, उसी तरह से पेड़ पौधों को भी हरे-भरे रहने के लिए विशेष रखरखाव की ज़रूरत पड़ती है. ऐसा न किया जाए तो पौधे सूखने और पीले पड़ने लगते हैं. मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा भी उन्हीं में से एक है जिसको सर्दियाँ बिल्कुल भी पसंद नहीं है. सर्दियों के दिनों में मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ने लगते हैं और झड़ जाते हैं, जिनका विशेष रूप से ध्यान रखना ज़रूरी है. आइए जानते हैं कैसे अपने मनी प्लांट को आप सुरक्षित रख सकते हैं.

ओस है मनी प्लांट की सबसे बड़ी दुश्मन

पर्यावरण प्रेमी सुमित माहेश्वरी बताते हैं कि सर्दियों के समय बाहर पड़ने वाली ओस (Dew) एक तरह से मनी प्लांट की सबसे बड़ी दुश्मन है. इसकी वजह से ही पत्ते पीले पड़ना शुरू हो जाते हैं. यही वजह है कि आपको ठंड शुरू होते ही अपना मनी प्लांट इंडोर यानी घर के भीतर शिफ्ट कर लेना चाहिए. इसे किसी खिड़की के पास शिफ्ट करें, जहाँ हल्की धूप भी मिलती रहे, जिससे आपका प्लांट खराब नहीं होगा.

पानी और खाद का प्रबंधन

मनी प्लांट को सर्दियों में कैसे सुरक्षित रखें, इसके लिए पानी और खाद की मात्रा का ध्यान रखना ज़रूरी है:

खाद की मात्रा: आपको पौधे को 2 से 3 महीनों में ही खाद देनी है. ज़्यादा खाद देने से पत्ते पीले पड़ने और गिरने का डर रहता है.
पानी की मात्रा: सर्दियों में ज़्यादा पानी देने से भी बचना चाहिए, लेकिन नमी बनाए रखना भी ज़रूरी है. इसके लिए 15 दिनों में पौधे को एक बार पानी का शॉवर (Shower) ज़रूर दें, ताकि वह सुरक्षित रहे.

कटिंग भी है ज़रूरी

सुमित माहेश्वरी की मानें तो अगर आपका मनी प्लांट खराब हो रहा है तो इससे आप एक हेल्दी कटिंग निकालकर नया पौधा लगा सकते हैं. एक हेल्दी ब्रांच से कटिंग काट लें, जिसमें लगभग 3 नोड्स (गाँठ) ज़रूर होने चाहिए. इस कटिंग के नीचे की दो-तीन पत्तियाँ कटा लें, फिर इसे पानी में लगा लें. ऐसे आप अपने मर रहे मनी प्लांट से भी एक हेल्दी पौधा उगा सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

December 15, 2025, 11:36 IST

homelifestyle

सर्दियों में मनी प्लांट हो रहा है पीला? तो ये बातें जरूर जान लें, वरना एक…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj