पिता की मौत पर भी हैदराबाद नहीं आया साजिद, बॉन्डी बीच पर हमले से पहले क्यों गया था फिलीपींस? जानें 10 नई बातें

Last Updated:December 17, 2025, 09:19 IST
Bondi Beach shooter Sajid Akram News: सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदियों पर हमला करने वाले साजिद अकरम और उसके बेटे नावेद को लेकर कई नए खुलासे हुए हैं. पहले बताया जा रहा था साजिद पाकिस्तानी मूल का था, लेकिन अब पता चला है कि वह हैदराबाद से ऑस्ट्रेलिया गया था. जानें उसे लेकर अब तेलंगाना पुलिस ने उसे लेकर क्या नई बातें बताई है.
सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदियों पर हमला करने वाले साजिद अकरम और उसके बेटे नावेद को लेकर कई नए खुलासे हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का कार्यक्रम के दौरान हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 15 लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गए. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हमलावर साजिद अकरम और उसके बेटे नावेद अकरम की पहचान सामने आने के बाद भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस तक कई एजेंसियां इस आतंकी साजिश के तार खंगालने में जुटी हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स में हमलावरों को पाकिस्तानी मूल का बताया गया था, लेकिन अब तेलंगाना पुलिस ने इस पर बड़ा और स्पष्ट बयान जारी कर कई अहम भ्रम दूर किए हैं.
About the AuthorSaad Omar
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
December 17, 2025, 09:19 IST
homenation
पिता की मौत पर भी हैदराबाद नहीं आया साजिद, क्यों गया था फिलीपींस? 10 अपडेट्स



