सब्जी काटते वक्त बार-बार चाकू से कट लग जाता है, रसोई की यह दो चीज कर देगी इलाज, डॉक्टर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Last Updated:December 18, 2025, 20:18 IST
रसोई में कट लगना आम है, लेकिन दादी-नानी के घरेलू नुस्खे हल्दी और फिटकरी से तुरंत राहत मिलती है. हल्दी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और फिटकरी खून जमाने में मदद करती है. पाउडर बनाकर पानी के साथ लेप तैयार करें और घाव पर लगाएं. यह तरीका मामूली चोटों और कटों के लिए सुरक्षित है और संक्रमण का खतरा कम करता है. गंभीर घाव होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूरी है.
अक्सर देखा जाता है कि सब्ज़ी काटते वक्त या रसोई के कामकाज के दौरान चाकू से हाथ कट जाता है कट लगते ही खून तेजी से बहने लगता है और व्यक्ति घबरा जाता है. ऐसे में प्राथमिक उपचार की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.

गांवों में आज भी दादी-नानी के बताए घरेलू नुस्खों पर भरोसा किया जाता है, जो छोटी-मोटी चोटों में काफी कारगर माने जाते हैं. दादी-नानी के इस पारंपरिक नुस्खे में रसोई में आसानी से मिलने वाली दो चीज़ों हल्दी और फिटकरी का उपयोग किया जाता है. हल्दी को प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माना जाता है, जबकि फिटकरी खून को जमाने में मदद करती है. यही कारण है कि पुराने समय से इन दोनों का प्रयोग घाव और चोट पर किया जाता रहा है.

इस नुस्खे को अपनाने की विधि भी बेहद सरल है. सबसे पहले हल्दी और फिटकरी को बराबर मात्रा में लें. अब इन्हें अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद इस पाउडर में थोड़ा सा साफ पानी मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार करें. जब भी चाकू से कट लगे या हल्की चोट हो, तो उस स्थान को हल्के पानी से साफ कर लें और तैयार किया गया लेप घाव पर लगा दें.
Add as Preferred Source on Google

ऐसा करने से खून का बहाव तेजी से रुकने में मदद मिलती है और घाव पर सुरक्षा की एक परत बन जाती है. गांवों में आज भी बच्चों की चोट या मामूली घाव पर यही फार्मूला अपनाया जाता है. माना जाता है कि इससे संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है और घाव जल्दी भरने लगता है.

हालांकि यह नुस्खा केवल मामूली कट या छोटी चोट के लिए ही उपयुक्त माना जाता है. यदि घाव गहरा हो, खून रुक न रहा हो या दर्द अधिक हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. फिर भी, रोज़मर्रा की छोटी दुर्घटनाओं में दादी-नानी का यह नुस्खा आज भी लोगों का भरोसेमंद सहारा बना हुआ है.

परंपरागत ज्ञान और घरेलू उपायों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये न केवल सरल और सस्ते होते हैं, बल्कि सही तरीके और सावधानी के साथ उपयोग करने पर तुरंत राहत भी प्रदान करते हैं. इनका पालन सही परिस्थिति में किया जाए तो ये शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी साबित होते हैं और आधुनिक उपायों की तुलना में प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 18, 2025, 20:18 IST
homelifestyle
चाकू से कट लगते ही अपनाएं ये दो घरेलू उपाय, डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी जरूरत



