Rajasthan

विधायक निधि में भ्रष्टाचार! सदाचार कमेटी के सामने पेश हुए तीनों MLA, जवाब देने के लिए मांगा समय

Last Updated:December 19, 2025, 14:42 IST

Jaipur News : राजस्थान में विधायक निधि में भ्रष्टाचार के मामले में फंसे तीनों विधायक रेवंतराम डांगा बीजेपी, अनिता जाटव कांग्रेस और निर्दलीय ऋतु बनावत सदाचार कमेटी के सामने पेश हुए. तीनों ने अपनी-अपनी सफाई देते हुए विस्तृत जबाव देने के लिए समय मांगा है. कमेटी ने उसे मंजूर कर लिया है. ऋतु बनावत ने केस की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है. इसके लिए बनावत ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखा है.विधायक निधि में भ्रष्टाचार! सदाचार कमेटी के सामने पेश हुए तीनों MLAतीनों विधायकों पर विधायक निधि में कमीशन लेने का आरोप है.

जयपुर. विधायक कोष में कथित भ्रष्टाचार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. विधायक निधि में कमीशनखोरी के आरोपों से घिरे तीनों विधायक बीजेपी के रेवंतराम डांगा, कांग्रेस की अनिता जाटव और निर्दलीय ऋतु आज विधानसभा में व्यक्तिगत रूप से सदाचार कमेटी के सामने पेश हुए. एक-एक करके तीनों विधायक ने कमेटी के सामने अपना-अपना पक्ष रखा. उसके बाद पूरे तथ्यों के साथ बात रखने के लिए समय मांगा. तीनों विधायकों ने इसके लिए अलग-अलग समय मांगा है. कमेटी ने उनको समय दे दिया है.

रेवंतराम डांगा नागौर की खींवसर, अनिता जाटव करौली की हिंडौन और ऋतु बनावत भरतपुर की बयाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. सदाचार कमेटी के सभापति कैलाश वर्मा ने बताया कि निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मांगा है. वहीं कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने 7 दिन और भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा ने 15 दिन का समय मांगा है. कमेटी ने इन तीन विधायकों के अलावा पूर्व में सवाल के बदले घूसकांड में फंसे भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जय कृष्णा पटेल को भी नोटिस जारी कर तलब किया है. उनको 24 दिसंबर को कमेटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

स्टिंग ऑपरेशन में तीनों विधायक भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैंइन तीनों विधायकों पर विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों में कथित तौर कमीशन लेने का आरोप है. ये आरोप उन पर हाल ही में एक समाचार पत्र की ओर से किए गए स्टिंग ऑपरेशन में लगे हैं. उसके बाद से सूबे की सियासत में तूफान आया हुआ है. इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने विधायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. इनमें से रेवंतराम डांगा ने गुरुवार को पार्टी को अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है.

ऋतु बनावत ने की सीबीआई जांच की मांगसूत्रों के मुताबिक सदाचार कमेटी के सामने पेश हुई विधायक ऋतु बनावत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं अभी तथ्यों की रिपोर्ट एकत्र कर रही हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समिति मेरे पति को भी बुलाकर इस बारे में बात करे. पूरा घटनाक्रम मेरे पति से सामने हुआ था. विधायक ऋतु बनावत ने विधानसभा अध्यक्ष को भी इस संबंध में पत्र लिखा है. उन्होंने पूरे मामले की CBI से जांच करवाने की मांग की है.

मुख्यमंत्री कार्यालय भी करा रहा है पूरे मामले की जांचइस मामले को सीएम भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बेहद गंभीरता से लिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने जहां मामले की जांच के लिए इसे सदन की सदाचार कमेटी को सौंपा है. वहीं सीएमओ ने इसकी जांच के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. कथित भ्रष्टाचार का यह मामला सामने आने के बाद आम पब्लिक की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है और प्रदेश का सियासी पारा गरमाया हुआ है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 19, 2025, 14:42 IST

homerajasthan

विधायक निधि में भ्रष्टाचार! सदाचार कमेटी के सामने पेश हुए तीनों MLA

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj