Bilara-Ras New Line to reduce 58 KM distance.

Last Updated:December 20, 2025, 07:00 IST
Beawar-Jodhpur Rail Project Update: बिलाड़ा-रास के बीच 52.6 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन से जोधपुर और ब्यावर की दूरी 58 किलोमीटर कम हो जाएगी. 850 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का सर्वे पूरा हो चुका है. सांसद पीपी चौधरी ने रेल मंत्री से मिलकर जल्द वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
Beawar-Jodhpur Rail Project Update: अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब ब्यावर से जोधपुर के बीच का रेल सफर काफी छोटा हो जाएगा. बिलाड़ा-रास नई रेल लाइन का काम पूरा होने से पाली, अजमेर, जोधपुर और नागौर जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर पाली सांसद पीपी चौधरी ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इस लंबित परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी दी जाए ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके.
प्रोजेक्ट की लागत और तकनीकी पक्षसांसद पीपी चौधरी के अनुसार इस रेल लाइन की फिजिबिलिटी स्टडी वर्ष 2022-23 में ही पूरी हो चुकी है. बिलाड़ा से रास के बीच कुल 52.6 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 850 करोड़ रुपये आंकी गई है. वर्तमान में ब्यावर से मारवाड़ जंक्शन होकर जोधपुर जाने वाली ट्रेन को 191 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. नई लाइन बनने के बाद ब्यावर, रास, जैतारण और बिलाड़ा होते हुए यह दूरी घटकर मात्र 133 किलोमीटर रह जाएगी.
समय और दूरी की भारी बचतइस नई रेल लाइन के चालू होने से जोधपुर से ब्यावर की दूरी में 58 किलोमीटर की कमी आएगी. इससे यात्रियों के समय में करीब एक घंटे की बचत होगी. दूरी कम होने से न केवल आम यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि माल ढुलाई की लागत में भी कमी आएगी. यह प्रोजेक्ट जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ करेगा. मारवाड़ क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दृष्टि से भी इस लाइन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
वित्तीय स्वीकृति का इंतजारसर्वे और व्यवहार्यता अध्ययन पूरा होने के बावजूद यह प्रोजेक्ट वर्तमान में वित्तीय स्वीकृति के अभाव में अटका हुआ है. सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक विकास की दृष्टि से इस प्रोजेक्ट पर निर्भर है. रेल मंत्री से मुलाकात के बाद मारवाड़ की जनता में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि केंद्र सरकार जल्द ही 850 करोड़ के इस बजट को मंजूरी प्रदान करेगी. इस रेल मार्ग के बनने से क्षेत्र में नए उद्योगों के रास्ते भी खुलेंगे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
December 20, 2025, 07:00 IST
homerajasthan
ब्यावर-जोधपुर दूरी में 58 किलोमीटर की कमी, 850 करोड़ के बिलाड़ा-रास रेल….



