सर्दियों में स्वाद का धमाका! गुड़, मूंगफली और ड्राई फ्रूट से बनी कुरकुरी गजक लोगों की पहली पसंद

Last Updated:December 20, 2025, 23:47 IST

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में देसी मिठाइयों की सुगंध फैलने लगती है. इन्हीं में से एक है.गजक जो भरतपुर और आसपास के क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय है.हर साल दिसंबर से फरवरी तक गजक की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाती है. इस बार भी बाजार में गुड़, चीनी, मूंगफली और ड्राई फ्रूट से बनने वाली अलग-अलग वैरायटी की गजक ने खास धूम मचा रखी है.

गजक बनाने की प्रक्रिया जितनी देसी है.उतनी ही दिलचस्प भी है.पारंपरिक तरीके से सबसे पहले तिल को हल्का भूनकर अलग रखा जाता है. इसके बाद कढ़ाही में गुड़ को पिघलाया जाता है. जब गुड़ सही तापमान पर आ जाता है. तो उसमें तिल या मूंगफली मिलाई जाती है. धीरे-धीरे इस मिश्रण को लकड़ी के हथौड़े से पीटा जाता है. ताकि गजक की परतें पतली और कुरकुरी बन सके

यही तरीका इसे बाकी मिठाइयों से अलग और बेहद स्वादिष्ट बनाता है. भरतपुर के बाजारों में इस समय गजक की दर्जनों वैरायटी उपलब्ध हैं. जैसे गुड वाली तिल गजक, चीनी वाली गजक, मूंगफली दाना गजक, काजू गजक, ड्राई फ्रूट वाली गजक आदि इनमें से मूंगफली और ड्राई फ्रूट वाली वैरायटी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं क्योंकि ये ज्यादा पौष्टिक और ऊर्जा देने वाली होती हैं.
Add as Preferred Source on Google
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 20, 2025, 23:47 IST
homelifestyle
जानिए क्यों सर्दियों में यह देसी गजक बन गई हर घर की पसंद और इतनी खास



