7 दिन में धंसी ‘विकास’ की सड़क! 8 फीट गड्ढे में फंसा टैंकर, महिला घायल, सवालों में सिस्टम

Last Updated:December 22, 2025, 14:12 IST
Sojat CC road collapses : पाली जिले के सोजत क्षेत्र में विकास कार्यों की हकीकत उस वक्त सामने आ गई, जब महज सात दिन पहले बनी सीसी सड़क अचानक धंस गई. सड़क धंसने से 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया, एक पानी का टैंकर फंस गया और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.
ख़बरें फटाफट
पाली : पाली जिले का वह सोजत इलाका जहां अब लोगों को पैदल सड़क पर चलने में भी डर सताने लगा है कि कहीं यमराज से मुलाकात न हो जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में यहां पर 7 दिन पहले बनी सीसी सडक धंस गई जिसमें एक महिला के दोनों पैरो में गंभीर चोट आ गई. यह घटना सोजत क्षेत्र के चंडावल गांव की है. जहां पर अचानक से सीसी रोड धंस गई जिससे पानी से भरा टैंकर करीब आठ फीट गहरे गड्डे में फंस गया और एक महिला गंभीर रूप से इसमें घायल हो गई. इस घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है कि आखिर कैसे व अपने आप को इस क्षेत्र में सुरक्षित समझ सकते हैं. यही नहीं देखते ही देखते 8 फीट गहरा गड्डा बन गया. इस घटना के बाद एक बार तो पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया.
घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और पुरानी पाइपलाइन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. जहां गड्ढ़ा हुआ वहा गटर होना बताया जा रहा है. यह घटनासोजत क्षेत्र के चंडावल गांव में कुमारों के बास, वार्ड नंबर एक में हुई. यहां विधायक कोष से करीब 5 लाख रुपए की लागत से एक सप्ताह पहले सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. शाम के समय अचानक सड़क धंस गई और देखते ही देखते वहां करीब 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया.
क्षेत्र में मच गई अफरा तफरीइसी दौरान सड़क से गुजर रहा पानी से भरा एक टैंकर धंसी हुई सड़क में फंस गया. टैंकर के धंसने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. सड़क किनारे बने चबूतरे पर बैठी 55 वर्षीय कंचन पत्नी पारस कुमार प्रजापत इसकी चपेट में आ गईं. हादसे में कंचन प्रजापत के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं. परिजन और ग्रामीण तुरंत महिला को उपचार के लिए पाली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.
ग्रामीणों ने किया चौकाने वाला खुलासाग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता बरती गई. निर्माण से पहले न तो पुरानी सड़क का मलबा हटाया गया, न गिट्टी डाली गई और न ही रोलर या वाइब्रेटर का उपयोग किया गया. केवल तीन से चार इंच मोटाई में घटिया सामग्री से सड़क बना दी गई, जिसके कारण सड़क सात दिन में ही धंस गई. ग्रामीणों ने बताया कि कुम्हारों का बास और रैगरों का बास क्षेत्र में पीएचईडी की करीब 40 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन सड़क के नीचे बिछी हुई है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
First Published :
December 22, 2025, 14:12 IST
homerajasthan
7 दिन में धंसी ‘विकास’ की सड़क! 8 फीट गड्ढे में फंसा टैंकर, महिला घायल



