धौलपुर का गडरपुरा रोड बना नाला, दो साल से सीवर बह रहा, बीमारियों का खतरा

Last Updated:December 27, 2025, 17:51 IST
Ground Report : धौलपुर के गडरपुरा रोड पर बीते दो वर्षों से सीवर समस्या लोगों के लिए आफत बनी हुई है. गंदे पानी के लगातार भराव से सड़कें टूट रही हैं, बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. वार्ड 47, 53 और 54 के लोग प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर अब सड़क पर उतर आए हैं.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर : धौलपुर शहर के गडरपुरा रोड पर स्थित वार्ड 47,53,54, के निवासियों के लिए पिछले दो साल से जीवन एक बड़ी चुनौती बन गया है. यहां सीवर लाइन ब्लॉक हो जाने के कारण गडरपुरा रोड़ के हालात हर दिन बिगड़ते जा रहे हैं. सड़कों पर गंदे पानी का भराव न केवल भयंकर बदबू फैला रहा है, बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी जान लेने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है. स्थानीय निवासी आने-जाने में भारी दिक्कत और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. गडरपुरा रोड़ के चारों ओर जमा सीवर के मल मूत्र वाला पानी एक खुले नाले का रूप ले चुका है, जिसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है.
गडरपुरा रोड़ के वार्ड 54 के निवासी सत्येंद्र बघेल ने लोकल 18 से अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि लगभग 2 साल से सीवर लाइन की सफाई नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, कई बार नगर परिषद में जाकर शिकायत दर्ज कराई, कई बार विधायक कार्यालय पर जाकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि गंदे पानी में बच्चों और राहगीरों के फिसलकर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है. रोड पर पानी जमा हो जाने के कारण अब रोड भी उखड़ने लगा है. सीवर का दूषित पानी रोड पर जमा हो जाने के कारण अब दुर्गंध बदबू भी आने लगी है. इसलिए आज वार्ड 53,54,47 के निवासी आज इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
सीवर के पानी से गडरपुरा रोड बेहालगडरपुरा रोड़ निवासी गुड्डी देवी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि सीवर लाइन से निकला गंदा पानी सड़क पर लगातार जमा रहता है. इस जमाव के कारण बच्चे बाहर खेल नहीं पा रहे हैं, और कई वयस्कों को बदबू की वजह से उल्टी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि गडरपुरा रोड़ में कई जगह सिविल लाइन के ढक्कन टूटे हुए हैं, जो अंधेरे में या पानी के भराव के दौरान एक और बड़ा दुर्घटना का खतरा पैदा करते हैं. गुड्डी देवी बताती हैं कि वह भी कई बार इस रोड से गुजरते वक्त गिर चुकी है जिससे उनके गंभीर चोट भी लग चुकी है.
टूटे ढक्कन बने हादसों का खतरासीवर का गंदा पानी और 24 घंटे रहने वाली बदबू के कारण गडर पुरा रोड़ के बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि उन्हें इसी दूषित पानी से गुजरना पड़ता है. माता-पिता लगातार बच्चों की सफाई और स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहते है, क्योंकि दूषित जल से होने वाली बीमारियों का प्रकोप कभी भी फैल सकता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की इस निष्क्रियता के कारण उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है. उनका आरोप है कि इतने लंबे समय तक शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान न होना स्थानीय निकायों की घोर अनदेखी को दर्शाता है. अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे.
समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन की चेतावनीस्थानीय लोग नगर परिषद और जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाए. सीवर लाइन की सफाई के लिए तुरंत सफाई वाहन भेजा जाए. चौक हो चुकी लाइनों की पूरी तरह सफाई की जाए ताकि गंदा पानी सड़कों पर न आए. टूटे हुए ढक्कनों को बदला जाए ताकि गिरने का खतरा समाप्त हो सके. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करेगा और उन्हें इस ‘नरक जैसी’ स्थिति से जल्द से जल्द राहत मिलेगी.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
December 27, 2025, 17:51 IST
homerajasthan
धौलपुर का गडरपुरा रोड बना नाला, दो साल से सीवर बह रहा, बीमारियों का खतरा



