Rajasthan

सेहत का अनमोल खजाना है तेज पत्ता, शुगर, कब्ज और त्वचा रोगों में है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें उपयोग

Last Updated:December 28, 2025, 06:48 IST

Bay Leaf Health Benefits: तेज पत्ता सिर्फ खाने का मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद की प्रभावी औषधि है. यह पाचन सुधारने, गैस-अपच दूर करने, खून साफ रखने और कफ-वात को शांत करने में मदद करता है. नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर तेज पत्ता शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कब्ज, भूख की कमी और दांतों की समस्याओं में लाभकारी साबित होता है. आयुर्वेद में इसे सेहत का भरोसेमंद साथी माना गया है.तेज पत्ता

तेज पत्ता हम रोज़ सब्ज़ी, दाल और चावल में डालते हैं, ताकि खाने में खुशबू और स्वाद आए. लेकिन आयुर्वेद के अनुसार तेज पत्ता सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि एक बढ़िया औषधि भी है. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह पाचन सुधारने, शरीर को साफ रखने और कई छोटी-बड़ी समस्याओं में बहुत मदद करता है. आयुर्वेद मानता है कि तेज पत्ता भूख बढ़ाता है, पाचन ठीक करता है और कफ-वात को शांत करता है. यह खून को साफ करने, पेट के कीड़े खत्म करने और मुंह-दांत की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. जो लोग गैस, अपच या भारीपन महसूस करते हैं, उनके लिए तेज पत्ता बहुत उपयोगी है.

तेज पत्ता

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अंजु चौधरी के अनुसार अगर सिर में लगातार डैंड्रफ या खुजली की समस्या रहती है तो तेज पत्ता एक असरदार घरेलू उपाय है. इसके लिए 10 तेज पत्ते लें और उन्हें 50 मिलीलीटर गर्म पानी में 1 से 2 घंटे तक भिगोकर रखें. बाल धोने के बाद इस पानी से आख़िरी बार बालों को अच्छे से रिंस करें. नियमित इस्तेमाल से सिर की खुजली में राहत मिलती है और डैंड्रफ धीरे-धीरे कम होने लगता है. यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित माना जाता है.

तेज पत्ता

तेजपत्ता शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है. इसके लिए 5 ग्राम तेज पत्ता पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट 30 दिन तक लें. इसका सेवन ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता मिलती है. कब्ज और पेट की परेशानी में 3 तेज पत्ते 200 मिलीलीटर पानी में 5 से 10 मिनट उबालें. इसे गुनगुना करके दिन में एक बार पिएँ. इससे कब्ज में राहत मिलती है और गैस, एसिडिटी में सुधार होता है.

Add as Preferred Source on Google

तेज पत्ता

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, भूख न लगने पर तेजपत्ता बेहद लाभकारी होता है. 3 ग्राम तेज पत्ता पाउडर और थोड़ा सा अदरक 200 मिलीलीटर पानी में उबालें. पानी आधा रह जाए तो छानकर थोड़ा शहद मिलाएं और दिन में दो बार लें. इससे भूख बढती है और पाचन शक्ति मजबूत होती है. तेजपत्ता दांतों को साफ रखने में भी मदद करता है. हर तीन दिन में थोड़ा सा तेजपत्ता पाउडर दांतों पर हल्के हाथ से लगाएं. दांत साफ रहते हैं और मुंह की बदबू कम होती है.

तेज पत्ता

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कीड़े-मकोड़ों के काटने या त्वचा में जलन होने पर तेज पत्ता एक कारगर घरेलू उपाय है. इसके लिए सूखे तेज पत्ते का बारीक पाउडर बनाएं और उसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं. तैयार मिश्रण को प्रभावित जगह पर हल्के हाथ से लगाएं. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व कीड़ों को दूर रखते हैं और काटने से हुई जलन, खुजली व लालपन में राहत पहुंचाते हैं. यह उपाय त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है और जरूरत पड़ने पर दिन में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

तेज पत्ता

मूत्र पथरी में भी तेजपत्ता सहायक है. 3 ग्राम तेजपत्ता और 3 इलायची 200 मिलीलीटर पानी में उबालें. जब 50 मिली पानी रह जाए तो छानकर दिन में दो बार पिएं. इससे पथरी बनने की संभावना कम होती है और पेशाब का रास्ता साफ रहता है. तेजपत्ता सिर्फ खाने की खुशबू बढ़ाने वाला पत्ता नहीं है, सही मात्रा और सही तरीके से लिया जाए, तो यह पाचन ठीक करता है, शरीर को साफ रखता है और कई समस्याओं में प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है. यही वजह है कि आयुर्वेद में तेज पत्ता को सेहत का सच्चा साथी माना गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 28, 2025, 06:48 IST

homelifestyle

सेहत का अनमोल खजाना है तेज पत्ता, रोजाना ऐसे करें उपयोग, मिलेंगे गजब के फायदे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj