Rajasthan

beauty tips at home | natural beauty tips | home remedies for glowing skin | beauty tips and tricks | skin care at home | desi beauty hacks | natural beauty secrets | daily beauty routine

Last Updated:December 31, 2025, 11:45 IST

Skin Care Tips: अगर आप बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के अपनी खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो घर में मौजूद दो सामान्य चीजें आपके बहुत काम आ सकती हैं. ये नेचुरल तरीके त्वचा को पोषण देते हैं, नेचुरल ग्लो बढ़ाते हैं और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचाते हैं. नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चेहरे की चमक, ताजगी और आत्मविश्वास में फर्क साफ नजर आने लगता है. आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी ब्यूटी रूटीन को और असरदार बना सकते हैं.bhilwara

भीलवाड़ा – हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे लेकिन आज की फास्ट लाइफस्टाइल में समय की भारी कमी है. ऐसे में महिलाएं पार्लर जाने का वक्त नहीं निकाल पाती इसी जरूरत को देखते हुए हम आपके लिए एक आसान घरेलू ब्यूटी टिप लेकर आए हैं. जो मिनटों में चेहरे पर नेचुरल ग्लो और सॉफ्ट लुक देता है. दूध और बेसन से बनने वाला यह फेस पैक बिना केमिकल के स्किन को पोषण देता है और चेहरे की रंगत निखार देता है. जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है और चेहरा हेल्दी फ्रेश और दमकता नजर आता हैं.

bhilwara

दूध और बेसन का फेस पैक पुराने समय से सौंदर्य निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. दूध में मौजूद प्राकृतिक नमी कैल्शियम और प्रोटीन स्किन को अंदर से हाइड्रेट करते हैं. वहीं बेसन एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है. यह चेहरे की गहराई से सफाई कर डेड स्किन हटाने में मदद करता है. इस फेस पैक की खास बात यह है कि यह हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर ड्राय और नॉर्मल स्किन वालों के लिए यह फेस पैक तुरंत फ्रेशनेस और नेचुरल चमक देता है.

bhilwara

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले सामग्री की बात करें तो इसमें दो बड़े चम्मच शुद्ध बेसन और आधा कप कच्चा दूध लिया जाता है. दूध से झाग बनाने के लिए उसे किसी बर्तन में डालकर चम्मच या ब्लेंडर से तेजी से फेंटना होता है. जब तक ऊपर गाढ़ा सफेद झाग न बन जाए इसके बाद एक कांच की कटोरी में बेसन लेकर उसमें धीरे धीरे केवल दूध का झाग मिलाया जाता है. इसे अच्छी तरह मिक्स करें जब तक हल्का मुलायम और फ्लफी पेस्ट तैयार न हो जाए यह पेस्ट तुरंत उपयोग के लिए तैयार होता है.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे की सही तैयारी भी बेहद जरूरी होती है. सबसे पहले चेहरे को ताजे पानी से धोकर हल्के हाथों से सुखा लें. इसके बाद तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं यह मसाज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है. जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है फेस पैक को लगभग दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. जब यह हल्का सूखने लगे तो ठंडे पानी के छींटे मारकर हल्के हाथों से मसाज करें इससे स्किन को ठंडक मिलती है.

bhilwara

फेस पैक को साफ करते समय हल्के हाथों से रगड़ते हुए धोना चाहिए ताकि डेड स्किन और ब्लैकहेड्स आसानी से निकल सकें. नियमित रूप से हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत साफ होती है और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है. इस घरेलू नुस्खे से स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं होता क्योंकि इसमें केवल नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी बिना पार्लर जाए कम समय में ग्लोइंग स्किन चाहती हैं. तो यह दूध और बेसन का फेस पैक आपके लिए एक बेहतरीन ब्यूटी हैक साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 31, 2025, 11:45 IST

homelifestyle

सीक्रेट ब्यूटी ट्रिक! घर की सिर्फ दो चीजें बदल देंगी आपकी चेहरे का लुक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj