Rajasthan

Aviva Baig Raihan Vadra Engagement Live: रणथंभौर में रेहान और अवीवा की सगाई का जश्न, यहां पढ़ें एक-एक अपडेट

Aviva Baig Raihan Vadra Engagement Live: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई का भव्य जश्न अब रणथंभौर पहुंच चुका है. दिल्ली में प्राइवेट तरीके से संपन्न हुई सगाई के बाद गांधी परिवार मंगलवार को ही रणथंभौर में डबल जश्न मनाने के लिए पहुंच चुके हैं. गांधी परिवार होटल शेरबाग में रुका है. इस होटल का मालिक जैसल सिंह है और आज ही उनके बेटे का जन्मदिन भी है. ऐसे में जश्न का डबल मौका बनने वाला है. एक तो रेहान और अवीवा की सगाई का गेट टुगेदर है वहीं दूसरा जैसल सिंह के बेटे के बर्थडे का जश्न मनने वाला है.

गांधी परिवार का रणथंभौर से पुराना रिश्ता है. प्रियंका गांधी अक्सर यहां छुट्टियां बिताती हैं और परिवार के खास मौके यहां सेलिब्रेट किए जाते हैं. रेहान और अवीवा के बीच टाइगर पार्क का भी खास कनेक्शन है. दोनों के बीच दोस्ती इसी पार्क में गहरी हुई और प्यार में बदली. इस होटल में अक्सर वे परिवार के साथ पहले भी आ चुके हैं.रेहान प्रियंका गांधी के साथ यहां एक दशक से आते रहे हैं, फिर दोस्ती होने पर अवीवा भी आने लगीं. दोनों के बीच दोस्ती हुई तो प्रियंका गांधी के साथ दोनो आते रहे. दोनों अक्सर पार्क में टाइगर की सफारी करते हैं, नेचर लुत्फ उठाते हैं और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते रहते हैं.

रणथंभौर के होटल शेर बाग में ठहरा गांधी परिवाररणथंभौर के प्रसिद्ध होटल शेर बाग में इन दिनों गांधी परिवार का ठहराव है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और उनका परिवार होटल शेर बाग में रुका हुआ है. जानकारी के अनुसार गांधी परिवार ने पूरा दिन होटल परिसर में ही व्यतीत किया. इस दौरान होटल और उसके आस-पास एसपीजी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही. प्रियंका गांधी के पुत्र रेहान की सगाई को लेकर गांधी परिवार पहले से ही सुर्खियों में है, ऐसे में रणथंभौर प्रवास को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. बताया जा रहा है कि नए साल का जश्न गांधी परिवार होटल शेर बाग में ही निजी तौर पर मनाएगा.

बेहद खास रहने वाली है आज की रात

आज रात गांधी परिवार के लिए बेहद खास होने वाली है. होटल शेर बाग के मालिक जैसल सिंह, जिनका गांधी परिवार के साथ गहरा और पुराना पारिवारिक रिश्ता है, उनके जुड़वा बच्चों का आज जन्मदिन है. इस संबंध में होटल में एक शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया है, जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी परिवार संग शामिल होंगे इसी मौके पर होटल परिसर में भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया है.कार्यक्रम को पूरी तरह निजी रखा गया है, लेकिन तैयारियां खास और यादगार बनाई गई हैं. होटल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और मेहमानों के लिए खास डिनर और केक सेरेमनी की व्यवस्था की गई है.गांधी परिवार का रणथंभौर और होटल शेर बाग से पुराना नाता रहा है. परिवार अक्सर अपने खास और निजी पलों को यहीं बिताना पसंद करता है. ऐसे में नए साल की पूर्व संध्या पर यह बर्थडे सेलिब्रेशन गांधी परिवार के लिए डबल जश्न का अवसर बन गया है.

होटल शेरबाग में बुधवार की सुबह बेहद खास रही

रणथंभौर का होटल शेरबाग में बुधवार की सुबह बेहद खास रही. रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई से पहले गांधी-वाड्रा परिवार ने होटल में समय बिताया और एंजॉय किया. सुबस-सुबह सभी परिवारजन और करीबी दोस्त एक साथ नाश्ता करते नजर आए. होटल का माहौल उत्सव और खुशियों से भरा रहा. परिवार के सदस्य बातचीत और हंसी-ठिठोली के बीच दिन की शुरुआत कर रहे थे. रेहान-अवीवा की सगाई के मौके पर होटल शेरबाग पूरी तरह सजाया गया है और सुरक्षा कड़ी है. परिवार और दोस्तों के बीच उत्साह का माहौल साफ नजर आया.

रणथंभौर टाइगर पार्क में ही पनपी थी दोनों की लव स्टोरी

यही पार्क उनके प्यार और दोस्ती का गवाह भी बना. मंगलवार को रेहान और अवीवा ने दोस्तों के साथ टाइगर सफारी का मज़ा लिया. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी होटल शेरबाग में रहे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. होटल के बाहर किसी को भी बिना सुरक्षा जांच के प्रवेश की अनुमति नहीं है. आज शाम को होटल शेरबाग में गेट-टुगेदर का आयोजन होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. जिसमें लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और स्पेशल डेकोरेशन के साथ जश्न का माहौल तैयार किया गया है. सुरक्षा कड़ी है और होटल में बिना जांच के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. इस जश्न में गांधी परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद हैं, साथ ही अवीवा के परिवार वाले भी शामिल हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj