Rajasthan

राजस्थान की बड़ी खबरें | Bikaner Road Accident Ajmer Fire and Dholpur Weather News.

Last Updated:January 02, 2026, 08:22 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान में कोहरे और आग ने तबाही मचाई है. बीकानेर हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, अजमेर में लाखों का माल आग में जल गया और धौलपुर में सर्दी से लोग बेहाल हैं.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: बीकानेर हादसे में 4 लोगों की मौत, अजमेर में लाखों का ...Rajasthan News Live

Rajasthan News Live: धौलपुर जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है. गलन भरी ठंड ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है. सुबह से ही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे. हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में आज कोहरा कम रहा और तापमान में हल्की राहत महसूस की गई, लेकिन ठंड का असर अभी भी बरकरार है. लोग सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं.

अजमेर: पेंटर की दुकान में भीषण आग से लाखों का नुकसानअजमेर के तोपदड़ा इलाके में एक पेंटर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. दुकान में केमिकल और पेंट जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया गया. यह दुकान मूलचंद नामक व्यक्ति की बताई जा रही है और प्राथमिक रूप से आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. क्लॉक टावर थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

बीकानेर: भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा, 4 की मौतबीकानेर में घना कोहरा जानलेवा साबित हुआ है. देर रात भारतमाला सड़क पर एक बेकाबू टेलर ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. कोहरे के कारण दृश्यता कम होना इस हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 02, 2026, 08:16 IST

homerajasthan

Rajasthan News Live: बीकानेर हादसे में 4 लोगों की मौत, अजमेर में लाखों का …

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj