200MP कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo Reno 15 Pro Mini, लॉन्च से पहले कीमत लीक

ओप्पो अपनी Reno 15 सीरीज़ में एक नया और कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे ओप्पो Reno 15 Pro Mini कहा जा रहा है. लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं. लीक रिपोर्ट्स में न सिर्फ इसके फीचर्स, बल्कि भारत में इसकी संभावित कीमत का भी अंदाजा लगाया गया है. टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, ये फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है.
बताया जा रहा है कि ओप्पो Reno 15 Pro Mini को Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ ही लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट, Amazon और ओप्पो के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है.
ओप्पो Reno 15 Pro Mini की संभावित कीमतलीक के मुताबिक ओप्पो Reno 15 Pro Mini का बॉक्स प्राइस 64,999 रुपये बताया गया है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा. आमतौर पर बॉक्स प्राइस असली बिक्री कीमत से ज्यादा होती है. इसी वजह से माना जा रहा है कि फोन की शुरुआती कीमत करीब 59,999 रुपये हो सकती है.
इसके अलावा, लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स या लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट के जरिए कीमत और कम हो सकती है, हालांकि इस पर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.
ओप्पो Reno 15 Pro Mini के संभावित फीचर्सओप्पो ने खुद कंफर्म किया है कि इस फोन में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें बेहद पतले बेज़ेल्स होंगे, जिनकी मोटाई सिर्फ 1.6mm बताई जा रही है. इससे फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 फीसदी से ज्यादा हो सकता है. फोन का वजन करीब 187 ग्राम और मोटाई लगभग 7.99mm रहने की उम्मीद है.
डिज़ाइन के साथ-साथ मजबूती पर भी खास ध्यान दिया गया है. इस फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स मिलेंगी, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. ओप्पो का कहना है कि इसके USB Type-C पोर्ट पर प्लैटिनम कोटिंग दी गई है, जिससे जंग लगने की संभावना कम होगी.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल सकता है. फोन 12GB रैम के साथ आएगा और इसमें 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन हो सकता है.
कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार बताया जा रहा है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, साथ में 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है.
बैटरी की बात करें तो ओप्पो Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
हालांकि ओप्पो ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी.



