Health

सर्दी में नाक बंद, गले की खराश और खांसी में भाप लेने के फायदे.

Last Updated:January 04, 2026, 23:57 IST

सर्दियों में ठंड और बढ़ते प्रदूषण के कारण नाक बंद होना, गले में खराश और खांसी की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में भाप लेना एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. आयुष मंत्रालय भी वेपर थेरेपी को राहत देने वाला तरीका मानता है.

ख़बरें फटाफट

सर्दी से नाक-गला हो गया है जाम, फटाफट कर लें ये उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होना आम बात है. ठंड के साथ-साथ बढ़ता प्रदूषण भी इन परेशानियों को और बढ़ा देता है. ऐसे समय में भाप लेना एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. यह न सिर्फ तुरंत राहत देता है, बल्कि लंबे समय तक आराम भी पहुंचाता है.

गर्म भाप लेने से नाक और गले की जकड़न कम होती है और बंद रास्ते खुलने लगते हैं. यह बलगम को पतला करने में मदद करती है, जिससे खांसी और सीने की जकड़न में राहत मिलती है. दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा यह नुस्खा आज भी उतना ही कारगर है और बिना दवा के आराम देता है.

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी भाप लेने यानी वेपर थेरेपी को एक प्रभावी घरेलू उपाय मानता है. इसके अनुसार भाप सांस की नली, फेफड़ों, आंखों और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है. हल्की भाप थेरेपी शरीर को आराम देती है और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत पहुंचाती है. इससे नाक और साइनस में जमी गंदगी साफ होती है और गले की खराश कम होती है.

आयुर्वेदाचार्य सादा पानी की भाप के साथ पुदीना, अजवाइन या तुलसी की पत्तियां डालने की सलाह देते हैं. इससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी को सहारा मिलता है. भाप लेने से फेफड़ों में जमा कफ बाहर निकलने लगता है और सांस लेना आसान हो जाता है. आंखों के लिए भी हल्की भाप फायदेमंद मानी जाती है. सर्दी या प्रदूषण के कारण होने वाली जलन में इससे आराम मिलता है और आंखों की नमी बनी रहती है.

भाप का असर सिर्फ नाक और गले तक सीमित नहीं रहता. यह त्वचा को हाइड्रेट करती है, मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और तनाव को कम करने में मदद करती है. हालांकि भाप लेते समय सावधानी बरतना जरूरी है. पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना जलने का खतरा रहता है. विशेषज्ञों के अनुसार 15 से 20 मिनट से ज्यादा भाप नहीं लेनी चाहिए. अगर किसी को गंभीर बीमारी है तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है. भाप लेने के तुरंत बाद ठंडी या खुली हवा में जाने से बचना चाहिए.

About the AuthorVividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

First Published :

January 04, 2026, 23:56 IST

homelifestyle

सर्दी से नाक-गला हो गया है जाम, फटाफट कर लें ये उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj