बाड़मेर हावड़ा ट्रेन सूबेदारगंज स्टॉपेज

Last Updated:January 03, 2026, 09:11 IST
Barmer News: प्रयागराज माघ मेले में भीड़ को देखते हुए बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट अब प्रयागराज जंक्शन की बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी. यह बदलाव 14 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. डीआरएम जोधपुर ने यात्रियों से नया शेड्यूल चेक करने की अपील की है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन अपडेट:
बाड़मेर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘माघ मेला-2026’ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्री सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण होने वाली संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे के आदेशानुसार, अब यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर न रुककर पास के सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी.
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर परिचालन को सुव्यवस्थित रखने के लिए यह वैकल्पिक ठहराव तय किया गया है. यह नई व्यवस्था 2 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी. इस अवधि के दौरान बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस कुल 13 ट्रिप के लिए सूबेदारगंज स्टेशन का उपयोग करेगी.
ट्रेन का नया समय और शेड्यूलरेलवे द्वारा जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार:
ट्रेन संख्या 12324 (बाड़मेर–हावड़ा): यह ट्रेन 3 जनवरी से 14 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन पर शाम 4.15 बजे पहुँचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 4.20 बजे प्रस्थान करेगी.
ट्रेन संख्या 12323 (हावड़ा–बाड़मेर): यह ट्रेन 2 जनवरी से 13 फरवरी तक सुबह 6.50 बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी और 6.55 बजे रवाना होगी. गौरतलब है कि यह सुपरफास्ट ट्रेन बाड़मेर से बुधवार व शनिवार और हावड़ा से मंगलवार व शुक्रवार को नियमित रूप से संचालित होती है.
यात्रियों के लिए रेलवे की अपीलरेल प्रशासन ने यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से संशोधित ठहराव और समय-सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें. माघ मेला अवधि के दौरान प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को अब सूबेदारगंज स्टेशन पर ही उतरना और वहीं से ट्रेन पकड़नी होगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
January 03, 2026, 09:11 IST
homerajasthan
बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन अपडेट: माघ मेले के कारण प्रयागराज जंक्शन पर लगा ब्रेक…



