Rajasthan

Kota Top School : कोटा के ये स्कूल कहलाते हैं एजुकेशन का भरोसेमंद ब्रांड! जानिए क्या है खास?

Kota

दादाबाड़ी एक्सटेंशन में स्थित मोदी पब्लिक स्कूल (Modi Public School) की स्थापना वर्ष 1990 में प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. आर. एन. मोदी द्वारा की गई थी. यह एक प्रतिष्ठित को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से अफिलिएटेड है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान करना है, जहाँ शिक्षण केवल अकादमिक तक सीमित नहीं, बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग, कंपैशन, और क्रिएटिविटी के विकास पर भी केंद्रित है. स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाती है. यहाँ छात्रों को तीनों धाराओं- विज्ञान, वाणिज्य और कला में शिक्षा प्रदान की जाती है. विज्ञान में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस; कॉमर्स में अकाउंट्स, बिज़नेस स्टडीज़, इकोनॉमिक्स, मैथ्स; और आर्ट्स में हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, साइकोलॉजी व इंग्लिश जैसे विषय शामिल हैं. मोदी पब्लिक स्कूल अपनी होलिस्टिक एजुकेशन अप्रोच, उच्च शिक्षण स्तर, और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ के संतुलन के लिए प्रसिद्ध है. यहाँ का वातावरण छात्रों को जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और वैश्विक दृष्टिकोण रखने वाला नागरिक बनने की प्रेरणा देता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj