Rajasthan

Bagh-e-Aam Hyderabad | Hyderabad Historical Park | Nizam Era Heritage | Public Park Hyderabad History | Bagh-e-Aam Nizam Gift | Hyderabad Heritage Site | Oldest Park Hyderabad

Last Updated:January 09, 2026, 11:41 IST

Bagh-e-Aam Hyderabad: हैदराबाद का बाग-ए-आम शहर की 180 साल पुरानी ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है. इस पार्क को निज़ाम शासनकाल में जनता के लिए तोहफे के रूप में विकसित किया गया था, ताकि आम लोग भी हरियाली और सुकून का आनंद ले सकें. समय के साथ यह पार्क शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया. आज भी बाग-ए-आम इतिहास, प्रकृति और विरासत प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

हैदराबाद: आधुनिकता की चकाचौंध के बीच हैदराबाद के केंद्र में आज भी एक ऐसी जगह मौजूद है जो 19वीं सदी के शाही दौर की याद दिलाती है. हम बात कर रहे हैं पब्लिक गार्डन की, जिसे स्थानीय लोग आज भी बाग-ए-आम के नाम से पुकारते हैं. लगभग 180 साल पुराना यह पार्क केवल हरियाली का केंद्र नहीं है बल्कि यह निज़ाम काल की वास्तुकला और उनकी जन-कल्याणकारी सोच का एक नायाब तोहफा है.

नामपल्ली इलाके में स्थित इस पार्क का निर्माण 1846 में हुआ था. इसे हैदराबाद के 7वें निज़ाम मीर उस्मान अली खान ने बनवाया था. बाग-ए-आम का शाब्दिक अर्थ ही है जनता का बगीचा यानी पब्लिक गार्डन. उस दौर में जब बड़े बगीचे केवल राजमहलों की शोभा बढ़ाते थे निज़ाम ने इस विशाल जमीन को आम जनता के मनोरंजन और सैर-सपाटे के लिए समर्पित कर दिया था. आज भी बाग-ए-आम इतिहास, प्रकृति और विरासत प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

संस्कृति और राजनीति का संगमयह केवल एक पार्क नहीं बल्कि हैदराबाद का सांस्कृतिक केंद्र है. इसके भीतर कई ऐतिहासिक इमारतें स्थित हैं जो इसे खास बनाती हैं.

54 एकड़ में फैला यह उद्यान आज भी सुकून का अहसास देताशहर की भीड़भाड़ के बीच 54 एकड़ में फैला यह उद्यान आज भी सुकून का अहसास देता है. बच्चों के लिए यहाँ की टॉय ट्रेन दशकों से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. सुबह के वक्त यहां सैंकड़ों की संख्या में मॉर्निंग वॉकर्स आते हैं, जो निज़ाम कालीन विरासत के बीच ताजी हवा का आनंद लेते हैं.

180 साल पुराना है ये पार्कआज 180 साल बाद भी यह पार्क हैदराबाद की लंग की तरह काम कर रहा है. हालांकि समय के साथ इसके कुछ हिस्सों में नवीनीकरण की जरूरत महसूस की जा रही है. इतिहास के शौकीनों का मानना है कि बाग-ए-आम जैसे स्थान न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं. बल्कि भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से भी जोड़ते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

January 09, 2026, 11:41 IST

homeandhra-pradesh

हैदराबाद का बाग-ए-आम, जिसे निज़ाम ने जनता को किया था समर्पित

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj