Rajasthan

आज 10 जनवरी 2026 तुला राशिफल : चंद्रमा लग्न में, दो दिन की बेचैनी खत्म, आज आत्मविश्वास देगा बड़ा कमाल

Last Updated:January 10, 2026, 01:01 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 10 January 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. आज चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव यानी लग्न में हो रहा है. पिछले दो दिनों से जो सुस्ती, मानसिक बेचैनी, अनावश्यक खर्चों की चिंता या बारहवें भाव का दबाव महसूस हो रहा था, वह आज काफी हद तक समाप्त हो जाएगा. आज का दिन खुद को साबित करने का है. यदि आप किसी प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू, मीटिंग या पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम के लिए जा रहे हैं, तो आपका प्रभाव बेहद मजबूत रहेगा

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Tula Rashifal. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. आज चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव यानी लग्न में हो रहा है. पिछले दो दिनों से जो सुस्ती, मानसिक बेचैनी, अनावश्यक खर्चों की चिंता या बारहवें भाव का दबाव महसूस हो रहा था, वह आज काफी हद तक समाप्त हो जाएगा. आज आप खुद को पहले से कहीं अधिक हल्का, संतुलित और ऊर्जावान महसूस करेंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार प्रथम भाव में चंद्रमा का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और सेल्फ कॉन्फिडेंस को नई ऊंचाई देगा. आज आपका ध्यान अपने व्यक्तित्व, पहनावे और पर्सनैलिटी पर रहेगा. आप खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना चाहेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे. आज का दिन खुद को साबित करने का है. यदि आप किसी प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू, मीटिंग या पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम के लिए जा रहे हैं, तो आपका प्रभाव बेहद मजबूत रहेगा. लोग न सिर्फ आपकी बात ध्यान से सुनेंगे बल्कि आपकी राय को महत्व भी देंगे.

आपकी छवि और साख मजबूत हो सकती हैआज शनिवार है, जो न्याय के देवता शनि देव का दिन माना जाता है. तुला राशि के लिए शनि योगकारक ग्रह होते हैं, यानी शनि का शुभ प्रभाव आपके लिए विशेष लाभकारी रहता है. आज शनि का सहयोग आपको स्थिरता, गंभीरता और सही निर्णय लेने की क्षमता देगा. करियर और सामाजिक जीवन में आज आपकी छवि और साख मजबूत हो सकती है.

तुला राशिफल के लिए आज का उपायआज शनिवार है और चंद्रमा लग्न में स्थित है. शनि देव की विशेष कृपा और मानसिक स्थिरता के लिए सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. दीपक में दो दाने काली उड़द के डाल दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय आपको नजर दोष, नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक तनाव से रक्षा प्रदान करेगा.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

January 10, 2026, 01:01 IST

homeastro

तुला राशिफल : चंद्रमा लग्न में, दो दिन की बेचैनी खत्म, छवि और साख होगी मजबूत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj