अभिनेत्री मंदाकिनी का भीलवाड़ा दौरा और फिल्मों में वापसी

Last Updated:January 10, 2026, 08:33 IST
Bhilwara News: प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी भीलवाड़ा के वार्ड नंबर 27 में 40 विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के गीतों को गुनगुनाया और जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी के संकेत दिए. मंदाकिनी ने भीलवाड़ा के लोगों के स्वागत और सकारात्मक माहौल की तारीफ की. उन्होंने अपनी बायोपिक की संभावनाओं को फिलहाल नकार दिया. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में फिर से सक्रिय होने की इच्छा जताई. प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा: 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातों-रात शोहरत पाने वाली दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचीं. शहर के वार्ड नंबर 27 में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्होंने 40 विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. जैसे ही मंदाकिनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं. प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान भीलवाड़ा का माहौल बेहद सकारात्मक नजर आया और अभिनेत्री ने स्थानीय लोगों के प्रेम और उत्साह की जमकर सराहना की.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंदाकिनी अपनी फिल्मी यात्रा को याद कर भावुक हो गईं. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि वे एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय होने की कोशिश कर रही हैं. मंदाकिनी ने कहा कि वे जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं और इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से आशीर्वाद भी मांगा. अभिनेत्री ने अपनी पहचान का पूरा श्रेय दिवंगत शोमैन राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ को दिया. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपनी फिल्म का कालजयी गीत “सुन साहिबा सुन. प्यार की धुन…” भी गुनगुनाया. जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए.
बायोपिक पर कही यह बात
‘मंदाकिनी ने अपने करियर में तेजाब. लोहा. प्यार करके देखो और जोरदार जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है. लेकिन ‘सुन साहिबा सुन’ गीत आज भी उनकी सबसे बड़ी पहचान बना हुआ है. जब उनसे उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनने को लेकर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि शायद ही उनकी जिंदगी पर कभी कोई फिल्म बने. पहली बार भीलवाड़ा आईं अभिनेत्री ने शहर की सुंदरता और यहां के लोगों के व्यवहार की तारीफ करते हुए दोबारा आने का वादा भी किया.
विकास कार्यों में भागीदारी
अभिनेत्री ने सामाजिक और विकासात्मक कार्यों से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा की प्रगति को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई है. भीलवाड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने शहरवासियों का आभार जताया और बताया कि उन्हें राजस्थान की संस्कृति और यहां के लोगों के अपनेपन से विशेष लगाव महसूस हुआ है. उनके इस दौरे से भीलवाड़ा के फिल्म प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 08:33 IST
homerajasthan
राज कपूर की ‘गंगा’ फिर करेगी सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री? मंदाकिनी ने दिया हिंट!



