दिनेश की ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचला, रमेश की मौत.

Last Updated:January 10, 2026, 18:34 IST
Jaipur Hit and Run Case: जयपुर के खरबास चौराहे पर शुक्रवार रात शराब के नशे में ऑडी कार चला रहे दिनेश ने 16 लोगों को कुचला, जिसमें एक मजदूर रमेश की मौत हो गई. पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर स्पेशल टीम गठित की है, लेकिन दिनेश अब तक फरार है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचला, कार चालक फरार
जयपुर. शहर में शुक्रवार रात एक रईसजादे ने शराब के नशे में ऑडी कार चलाते हुए 16 लोगों को कुचला, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हादसा खरबास चौराहे के पास हुआ. मृतक की पहचान रमेश के रूप में हुई, जो स्थानीय दाल बाटी ठेले पर काम करता था. जानकारी के अनुसार, ओडी कार का रजिस्ट्रेशन श्रीरामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर है, लेकिन असली मालिक दिनेश नामक शख्स है, जो चुरु का रहने वाला है.
दिनेश ही कार चला रहा था और शराब के नशे में तेज रफ्तार से सड़क पर कार को दौड़ा रहा था. कार में उसके बगल में पुलिस कांस्टेबल मुकेश भी बैठे थे, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश नहीं की, पीछे की सीट पर उसके दो साथी भी मौजूद थे. पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज लिया है, फिलहाल पुलिस की स्पेशल टीम दिनेश को पकड़ने दबिश दे रही है. लेकिन वह अपने पते से लापता है और मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है.
हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत
पुलिस ने दिनेश के साथियों, पप्पू चौधरी और मुकेश चौधरी को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि दिनेश ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और उन लोगों ने दिनेश को बार-बार गाड़ी धीमी करने की सलाह दी, लेकिन वह उनकी नहीं सुन रहा था. दिनेश की तेज रफ्तार कार ने पहले एक सूप वाले ठेले को टक्कर मारी, फिर राजेंद्र की दाल बाटी स्टाल को टक्कर मारी, जिससे स्टाल पर बैठे लोग और मालिक राजेंद्र ओडी कार के टायर के नीचे दब गए. हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मजदूर रमेश ठेले पर ही काम करता था. इसके बाद कार पेड़ों और अन्य ठेले से टकराई और आखिर में एक बड़े पेड़ से टकराकर रुकी.
अगर खर्बास चौराहे पर पुलिस की पहले से ही तैनाती होती और ठेले सड़क के बजाय पीछे की साइड रोड पर होते, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था. दिनेश सोलर व्यवसाय से जुड़ा है और फरार है. इस मामले में तेज रफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइव और लापरवाही मुख्य कारण बताए जा रहे हैं.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 18:26 IST
homerajasthan
जयपुर में ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, कार चालक फरार



