Rajasthan

कोटा में सड़क पर मिला गाय के बछड़े का कटा सिर! इलाके में मचा बवाल, बजरंग दल का धरना और रोड जाम

Last Updated:January 10, 2026, 22:41 IST

Kota News : कोटा के नयापुरा में गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने सड़क जाम कर विरोध किया, पुलिस तैनात रही, इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा. जानकारी के मुताबिक कोटा के नयापुरा क्षेत्र में सड़क पर गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला था. यह दृश्य सामने आते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया. खबर फैलते ही हिंदू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गर्दन काटकर बेहद नृशंस तरीके से गौ माता की हत्या की गई है.

ख़बरें फटाफट

कोटा में मिला गाय के बछड़े का कटा सिर! इलाके में मचा बवाल, बजरंग दल का धरना

ओमप्रकाश मारू/कोटा. कोटा शहर के नयापुरा इलाके में उस वक्त तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई, जब सड़क पर गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना फैली. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और देखते ही देखते हिंदू संगठनों तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया और लोगों ने इसे नृशंस तरीके से गौ माता की हत्या बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई. हालात इतने बिगड़े कि नारेबाजी के साथ धरना और सड़क जाम तक की नौबत आ गई.

जानकारी के मुताबिक कोटा के नयापुरा क्षेत्र में सड़क पर गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला था. यह दृश्य सामने आते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया. खबर फैलते ही हिंदू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गर्दन काटकर बेहद नृशंस तरीके से गौ माता की हत्या की गई है. इस घटना को धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए लोगों ने इसे गंभीर और संवेदनशील मामला बताया.

बजरंग दल और हिंदू संगठनों का धरना, जमकर नारेबाजीघटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोग बड़ी तादाद में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए. कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं. धरने के दौरान माहौल पूरी तरह से गर्म रहा और नारेबाजी लगातार जारी रही. कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

मुख्य मार्ग जाम, यातायात पूरी तरह बाधितहंगामे के दौरान नयापुरा से जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया, जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहनों और बसों को भी रोकना पड़ा. इसके चलते इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे.

भारी पुलिस जाब्ता तैनात, हालात काबू में रखने की कोशिशस्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची. भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की गई. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े संगठनमौके पर पहुंचे हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे गाय की हत्या का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और इलाके में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

First Published :

January 10, 2026, 22:41 IST

homerajasthan

कोटा में मिला गाय के बछड़े का कटा सिर! इलाके में मचा बवाल, बजरंग दल का धरना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj