Rajasthan

Jaipur Army exhibition | Indian Army bravery | Operation Sindoor | Jaipur SMS Stadium event | drone show Jaipur | military war stories

Last Updated:January 10, 2026, 13:08 IST

Jaipur Army exhibition: जयपुर में 15 जनवरी को SMS स्टेडियम में भारतीय सेना के वीरता और शौर्य की कहानी का भव्य प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शनी 1947 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक के युद्धों और अभियानों को उजागर करेगी. खास आकर्षण होगा 1 हजार ड्रोन के साथ लाइट एंड साउंड शो, जो युद्ध की कहानियों और सेना की बहादुरी को जीवंत रूप में पेश करेगा. यह कार्यक्रम न केवल सेना की शौर्य गाथा को दर्शाएगा, बल्कि युवाओं और नागरिकों को देशभक्ति और साहस का अनुभव कराने का अनोखा अवसर प्रदान करेगा.भारतीय सेना के युद्ध और अभियानों की कहानी दिखेगी जयपुर में, शो का भव्य अनुभवJaipur Army exhibition

जयपुर: जयपुर में आर्मी डे की परेड और प्रदर्शनी के साथ भारतीय सेना द्वारा 15 जनवरी को शौर्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी लोगों के लिए खास रहेगा. जिसके लिए आज शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या के कार्यक्रम के लिए भारतीय सेना द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा. सेना के शौर्य संध्या कार्यक्रम में खासतौर पर फर्स्ट डे कवर का विमोचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परंपरागत युद्ध कलाओं का प्रदर्शन और ऑपरेशन सिंदूर की शोर्य पराक्रम पर आधारित 1000 ड्रोन से लाइट एंड साउंड शो का भव्य आयोजन होगा. आज शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या की रिहर्सल के चलते स्टेडियम, अमर जवान ज्योति के साथ जनपथ, विधानसभा सचिवालय, कर भवन, आवासन मंडल, विद्युत भवन सहित प्रमुख सरकारी इमारतों को पूरी तरह भव्य लाइटिंग से सजाया गया हैं.

जिसके चलते पूरे इलाका देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा हैं. पूरे इलाके में भारतीय सेना के शोर्य पराक्रम के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगे हैं. पहली बार स्टेडियम में इस भव्य कार्यक्रम के लिए मिसाइल-तोप यहां पहुंची हैं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. शौर्य संध्या कार्यक्रम के लाभ सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारी संख्या में भारतीय सेना के जवान जुटे हुए हैं.

शौर्य संध्या में 1947 से ऑपरेशन सिंदूर तक की दिखेगी ताकत 15 जनवरी को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले भव्य शौर्य संध्या कार्यक्रम में लोगों को 1947 के कश्मीर युद्ध से लेकर 2025 में ऑपरेशन सिंदूर तक की भारतीय सेना की ताकत दिखेगी. इसके अलावा भारतीय सेनाओं के प्रमुख सैन्य अभियान, आतंकवाद विरोधी अभियान और आधुनिक सैन्य ऑपरेशनों की झलक दिखाई देगी. जिसमें ख़ासतौर पर स्टेडियम में 1947 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारतीय सेनाओं के शोर्य पराक्रम के भव्य होर्डिंग्स लगाएं गए हैं.

इनमें कश्मीर में कबाइली हमलों से रक्षा, 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध, प्रथम कश्मीर युद्ध, भारत-चीन युद्ध, ऑपरेशन जिब्राल्टर,बांग्लादेश मुक्ति संग्राम जैसी जानकारी लोगों को देखने को मिलेगी. सवाई मानसिंह स्टेडियम में लगे होर्डिंग्स भारतीय सेना के 5 बड़े युद्ध और अभियानों की विस्तार से जानकारी देखने को मिलेगी, जैसे 1947-48 प्रथम कश्मीर युद्ध के दौरान आजादी मिलते ही पाकिस्तान ने कबाइलियों के भेष में हमला किया. भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ा, लेकिन युद्धविराम के बाद नियंत्रण रेखा अस्तित्व में आई.

आर्मी डे के सभी कार्यक्रमों के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आर्मी डे पर जयपुर में हो रहे भव्य कार्यक्रम जिनमें आर्मी डे परेड से लेकर हथियारों की प्रदर्शनी और शौर्य संध्या के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए लोग sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर SSO ID से लॉगिन कर सकता है. लॉगिन के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए सिटिजन ऐप के लिंक में जाकर ‘Army Day Parade Registration’ विकल्प पर क्लिक करना होगा. जहां उन्हें केवल दो कॉलम भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिसके बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा जिससे लोग आर्मी डे के तीनों कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं हालांकि भवानी निकेतन में चल रही प्रदर्शनी देखने के लिए किसी प्रकार के कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 10, 2026, 13:08 IST

homerajasthan

भारतीय सेना के युद्ध और अभियानों की कहानी दिखेगी जयपुर में, शो का भव्य अनुभव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj