Entertainment

7 की उम्र में पकड़ा सुर-संगीत का साथ, ‘आशिकी 2’ के गानों से दुनिया को बनाया अपना दीवाना, कहलाया मेलोडी किंग

Last Updated:January 11, 2026, 06:43 IST

बॉलीवुड में रूहानी संगीत और दिल छू लेने वाली मेलोडी की जब भी बात होती है, मिथुन का नाम सबसे ऊपर आता है. संगीत की विरासत में जन्मे मिथुन ने महज 7 साल की उम्र में संगीत का साथ पकड़ लिया था. दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल के भतीजे होने के नाते संगीत उनके खून में था, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई. फिल्म ‘आशिकी 2’ के गानों, खासकर ‘तुम ही हो’ से उन्होंने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया.

ख़बरें फटाफट

'आशिकी 2' के गानों से दुनिया को बनाया अपना दीवाना, कहलाया मेलोडी किंगबॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर का आज जन्मदिन है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक इमोशनल और सुपरहिट गाने देने वाले मिथुन का आज जन्मदिन है. महज 7 साल की उम्र से संगीत की तालीम लेने वाले मिथुन ने अपनी जादुई धुनों से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है. उनका मानना बहुत सीधा और गहरा है- किसी भी गाने की असल आत्मा उसकी मेलोडी में होती है और बिना मेलोडी के संगीत अधूरा है. ‘तुम ही हो’ जैसे यादगार गाने बनाने वाले इस दिग्गज कंपोजर के जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं.

मिथुन ने 11 साल की उम्र से ही संगीत की तालीम लेना शुरू कर दिया था और अपने पिता नरेश शर्मा के साथ स्टूडियो भी जाया करते थे. उनके पिता भी संगीत जगत से संबंध रखते हैं. उनके दादा भी संगीतकार थे. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी में से एक प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा, मिथुन के चाचा थे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj