हैदराबाद के पास आनंदगढ़ फार्म मिनी राजस्थान के रूप में प्रसिद्ध

Last Updated:January 11, 2026, 15:55 IST
हैदराबाद की भागदौड़ से दूर, सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित आनंदगढ़ पिकनिक फार्म आपको मिनी राजस्थान की झलक दिखाता है. 10 एकड़ में फैला यह फार्म हरियाली, ताजी हवा और पारंपरिक राजस्थानी माहौल के साथ 75 से अधिक मनोरंजक गतिविधियां पेश करता है. ऊंट की सवारी, पारंपरिक खेल, राजस्थानी पोशाक में फोटोशूट और स्वादिष्ट बुफे भोजन—यहां हर उम्र के लिए कुछ न कुछ खास है. बच्चों के लिए मज़ा, बड़ों के लिए यादें, और पूरे परिवार के लिए एक यादगार दिन का अनुभव सुनिश्चित है.
हैदराबाद की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अगर आप सुकून के पल तलाश रहे हैं, तो आनंदगढ़ पिकनिक फार्म एक बेहतरीन विकल्प है. शहर से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित यह फार्म अपनी राजस्थानी झलक के कारण मिनी राजस्थान के नाम से मशहूर हो रहा है.

यह पूरा फार्म 10 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, यहां की ताजी हवा और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का एहसास कराती है. यह हैदराबाद का पहला ऐसा पर्यटन स्थल है जो कृषि-पर्यटन Agri-tourism को बढ़ावा देता है.

आनंदगढ़ में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है, यहां 75 से अधिक मनोरंजक गतिविधियां उपलब्ध हैं. जहां बच्चे पारंपरिक खेलों का मजा ले सकते हैं वहीं बड़े भी अपने बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं. ऊंट की सवारी और राजस्थानी पारंपरिक कपड़ों में फोटो खिंचवाना यहाँ का मुख्य आकर्षण है.
Add as Preferred Source on Google

यहां का अनुभव केवल घूमने तक सीमित नहीं है बल्कि यहां का शानदार बुफे भोजन आपके सफर को जायकेदार बना देता है. फार्म की पूरी बनावट और माहौल को राजस्थानी ग्रामीण शैली में ढाला गया है, जो आपको असल देहाती जीवन का अनुभव कराता है.

अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं, तो ये जानकारियां आपके काम आएंगी यहां जाने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक है. टिकट बड़ों के 1250 रुपये और बच्चों के 799 रुपये है.

कैसे पहुंचें आनंदगढ़<br />यह फार्म शमीरपेट झील के पास केशवरम गांव में स्थित है, जो हैदराबाद से लगभग 40 किमी दूर है. कार से 1 से 1.5 घंटे की ड्राइव और बस से TSRTC या निजी बस लेकर केशवरम स्टॉप पर उतरें, वहां से ऑटो उपलब्ध हैं.
First Published :
January 11, 2026, 15:55 IST
homeandhra-pradesh
जानिए क्यो हैदराबाद के पास मिनी राजस्थान के रूप में प्रसिद्ध है आनंदगढ़ फार्म



