Rajasthan

Rajasthan Education Story: इस स्कूल में टॉपर बेटियों पर इनामों की बारिश… कार और लाखों का चेक, हर कोई हैरान

Last Updated:April 17, 2026, 19:02 IST

Sikar News : सीकर के रोलसाहबसर में भामाशाह आदिल खान ने सरकारी स्कूल की टॉपर बेटियों को कार और एक लाख के नकद इनाम दिए, लक्ष्य बच्चों को आईएएस आईपीएस जैसी सेवाओं तक पहुंचाना. इस पहल की खास बात यह रही कि घोषणा बेटों और बेटियों दोनों के लिए की गई थी, लेकिन मेहनत के दम पर बड़े पुरस्कार बेटियों के नाम रहे. 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली शहीद मोहम्मद इकराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा एंजल खान को कार की चाबी सौंपी गई.

सीकर. आमतौर पर बड़े और आकर्षक इनामों की चर्चा निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में ही सुनाई देती है. लेकिन सीकर जिले की एक सरकारी स्कूल ने इस धारणा को बदलने का काम किया है. फतेहपुर के रोलसाहबसर गांव में एक युवा भामाशाह ने सरकारी स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान कर नई मिसाल पेश की है. भामाशाह आदिल खान ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए स्कूल की टॉपर बेटियों को कार और नकद राशि देकर सम्मानित किया.

बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार गांव के चौक में आयोजित समारोह में दिए गए. ग्रामीणों ने मिलकर इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम रखा, जिसमें टॉपर्स बच्चों को लाखों के पुरस्कार दिए गए. समारोह के मुख्य अतिथि विधायक हाकम अली खान रहे, जबकि अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बजरंगलाल स्वामी ने की. विधायक हाकम अली खान ने कहा कि पैसा कई लोगों के पास होता है, लेकिन इतना बड़ा दिल हर किसी के पास नहीं होता. उन्होंने इसे सार्वजनिक शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया.

एंजल खान को मिली कारइस पहल की खास बात यह रही कि घोषणा बेटों और बेटियों दोनों के लिए की गई थी, लेकिन मेहनत के दम पर बड़े पुरस्कार बेटियों के नाम रहे. 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली शहीद मोहम्मद इकराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा एंजल खान को कार की चाबी सौंपी गई. इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली अक्शा खान, फरहीन खान, पायल कुमारी, रुकिया बानो और सोफिया बानो को एक-एक लाख रुपए का नकद चेक देकर सम्मानित किया गया.

प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ाने का लक्ष्यआदिल खान ने बताया कि रोलसाहबसर गांव की पहचान अब तक राजनीति तक सीमित रही है, लेकिन वे इसे बदलना चाहते हैं. उनका उद्देश्य है कि गांव के बच्चे आईएएस, आईपीएस और सिविल जज जैसे पदों तक पहुंचें. उन्होंने कहा कि वे सरकारी स्कूलों के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाना चाहते हैं और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त 2025 को स्कूल के एक कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की थी कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र को कार और 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. अब उन्होंने अपनी यह घोषणा पूरी कर दी है और आगे भी टॉपर्स को बड़े पुरस्कार देने का वादा किया है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

April 17, 2026, 19:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj