पानी बर्बाद करने वालों इनसे कुछ सीखो… पूरे गांव ने मिलकर वो कर दिया जो कोई सोच नहीं सकता!

पानी बर्बाद करने वालों इनसे सीखो…लोगों ने मिलकर वो किया जो कोई सोच नहीं सकता
उदयपुर के तितरड़ी इलाके में स्थित हीरा बावड़ी, जो लंबे समय से गंदगी और लापरवाही की शिकार बनी हुई थी, अब एक बार फिर अपने पुराने स्वरूप में लौट आई है. जल संसाधन बचाओ अभियान के तहत स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर ऐसा काम किया, जिसने पूरे इलाके में एक मिसाल कायम कर दी. सफाई अभियान के दौरान सालों से जमा कचरा बाहर निकाला गया, जिसमें प्लास्टिक, कांच की बोतलें और कीचड़ शामिल था. करीब 3 ट्रैक्टर कचरा हटाने के बाद बावड़ी को पूरी तरह साफ किया गया और पानी से धोकर उसे नया रूप दिया गया. इस पहल की खास बात यह रही कि इसमें गांव के लोगों ने खुद बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे जनभागीदारी का उदाहरण बना दिया. अब यह बावड़ी साफ-सुथरी और आकर्षक नजर आ रही है, साथ ही यह संदेश भी दे रही है कि अगर लोग मिलकर ठान लें, तो किसी भी जल स्रोत को बचाया जा सकता है.




