धौलपुर का यह छोटा सा गांव बना था राजधानी, कीर्ति नगर के महल आज भी सुनाते रियासत की दिलचस्प कहानी

धौलपुर का यह छोटा गांव बना राजधानी, कीर्ति नगर के महल सुनाते हैं अपनी कहानी
Dholpur Heritage Village History : धौलपुर जिले का एक छोटा सा गांव कीर्ति नगर, जिसे आज पुरानी छावनी के नाम से जाना जाता है, कभी पूरी धौलपुर रियासत की राजधानी हुआ करता था. महाराज राणा कीरत सिंह ने 1811-12 में इसे बसाया और यहीं से करीब 25 वर्षों तक शासन चलाया. लाल और सफेद बलुआ पत्थर से बने भव्य महल, ऐतिहासिक बावड़ियां, कुएं और मंदिर आज भी उस दौर की समृद्धि और स्थापत्य कला की झलक दिखाते हैं. इतिहासकारों के अनुसार, गोहद हारने के बाद अंग्रेजों से समझौते में मिले इलाकों के साथ इस रियासत की नींव रखी गई थी. कीर्ति नगर सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि वह जगह है जहां से रियासत के बड़े फैसले लिए जाते थे. आज भी यहां मौजूद ऐतिहासिक धरोहरें उस गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती हैं और इसे एक खास हेरिटेज गांव बनाती हैं.




