Rajasthan

Delhi IRS Officer Daughter Murder: आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या, दिल्ली से अलवर तक छापा, आरोपी राहुल को पुलिस ने दबोचा!

होमताजा खबरक्राइम

आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या, दिल्ली से अलवर तक छापा, आरोपी राहुल गिरफ्त में!

Last Updated:April 22, 2026, 21:16 IST

Delhi IRS Officer Daughter Murder : दिल्ली अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हत्या, पूर्व नौकर राहुल गिरफ्तार, दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी. आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ तक पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह मदद में जुटी रही. राजगढ़ थाने में भी राहुल के खिलाफ एक और मामला सामने आया, जिसमें उस पर सेक्सुअल हरेशमेंट का केस दर्ज बताया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या, दिल्ली से अलवर तक छापा, आरोपी राहुल गिरफ्त में!Zoomआईआरएस अफसर की बेटी की हत्या, आरोपी राहुल की तलाश तेज

जयपुर. दिल्ली के साउथ-ईस्ट इलाके में सामने आए इस मर्डर केस ने हर किसी को झकझोर दिया है. मामला अमर कॉलोनी इलाके से जुड़ा है, जहां एक 21 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. लड़की एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में जो बात सामने आई, वो और भी डराने वाली थी. हत्या मोबाइल के चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई. यानी सब कुछ बेहद करीब से और बेहद सोच-समझकर किया गया.

इस केस में अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि राहुल पहले इसी आईआरएस परिवार में नौकर के तौर पर काम करता था. कुछ महीने पहले तक वह घर में ही था, लेकिन पैसों में गड़बड़ी और लोगों से उधार लेने की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर उसने बदला लेने की ठानी और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

हत्या का तरीका और शक की परतेंघटना जिस तरीके से हुई, उसने जांच को और गंभीर बना दिया है. आरोपी घर के अंदर पहुंचा और फिर लड़की की हत्या कर दी. मोबाइल चार्जर के तार का इस्तेमाल किया गया, जिससे साफ है कि जो कुछ हुआ वह अचानक नहीं था. पुलिस को यह भी अंदेशा है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ हो सकता है. हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया गया है.

मामला सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. जांच के दौरान आरोपी के पुराने कनेक्शन और उसकी गतिविधियों को खंगाला गया. यहीं से राहुल का नाम सामने आया. वह पहले से परिवार को जानता था, घर की जानकारी भी उसे थी, इसलिए शक और गहरा हो गया.

राजगढ़ तक पहुंची जांच, कई लोग हिरासत मेंआरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ तक पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह मदद में जुटी रही. राजगढ़ थाने में भी राहुल के खिलाफ एक और मामला सामने आया, जिसमें उस पर सेक्सुअल हरेशमेंट का केस दर्ज बताया जा रहा है.

एसपी सुधीर चौधरी खुद राजगढ़ थाने पहुंचे और पूरे मामले की मॉनिटरिंग की. डीएसपी मनीषा को जांच सौंपी गई है. पुलिस ने राहुल के संपर्क में रहे करीब छह संदिग्ध लोगों को भी डिटेन किया है, ताकि पूरी कड़ी समझी जा सके. आरोपी के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई.

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की पूछताछ जारी है. इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घर के भीतर काम करने वाले लोगों की जांच और भरोसे की प्रक्रिया कितनी मजबूत है. एक पुराना जानने वाला ही जब इस तरह की वारदात कर दे, तो डर और भी गहरा हो जाता है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 22, 2026, 21:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj