लो-लाइट फोटोग्राफी का नया बादशाह? Motorola Edge 70 Pro आज देगा दस्तक, सामने आई खासियत

Last Updated:April 22, 2026, 11:22 IST
मोटोरोला एज 70 प्रो आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है. इस स्मार्टफोन में सोनी LYTIA 710 कैमरा, MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर, AI लो-लाइट फोटोग्राफी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं…
ख़बरें फटाफट

Motorola ला रहा है नया प्रीमियम फोन, Edge 70 Pro में मिलेंगे दमदार कैमरा फीचर्स
मोटोरोला आज भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट पर इसकी टीज़र लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिससे फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा हो गया है. यह स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा और AI आधारित परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा.
मोटोरोला एज 70 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम माना जा रहा है. कंपनी ने इसमें सोनी LYTIA 710 सेंसर देने की पुष्टि की है. यह कैमरा खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी यानी रात में बेहतर फोटो खींचने के लिए बनाया गया है. AI इमेज प्रोसेसिंग की मदद से फोन कम रोशनी में भी साफ और डिटेल्ड तस्वीरें लेने में सक्षम होगा.
मिलेगा ट्रिपल कैमराटीज़र के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इससे यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव मिलेगा. Motorola इस फोन को उन लोगों के लिए खास बना रही है, जिन्हें मोबाइल फोटोग्राफी पसंद है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो मोटोरोला एज 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को बेहतर तरीके से संभालने के लिए जाना जाता है. इससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होने की उम्मीद है.
डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक काफी प्रीमियम और स्लिम दिखाई दे रहा है. पीछे की तरफ साफ फिनिश के साथ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. Edge सीरीज के पिछले फोनों की तरह इसमें भी स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है.
हालांकि डिस्प्ले की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को और बेहतर बनाएगा.
फ्लिपकार्ट पर होगी सेलMotorola Edge 70 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी. फ्लिपकार्ट पर ‘Notify Me’ विकल्प भी लाइव है, जिससे साफ है कि लॉन्च के तुरंत बाद इसकी बिक्री शुरू हो सकती है. कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Motorola की प्रीमियम Edge सीरीज के हिसाब से रखी जाएगी.
अगर आप कैमरा और परफॉर्मेंस वाला नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Edge 70 Pro एक शानदार विकल्प बन सकता है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
April 22, 2026, 11:22 IST



