Rajasthan

गड्ढों में तब्दील सड़क! खाटूश्यामजी मार्ग पर परेशानी बढ़ी, लोग बोले- रोज हादसों का रहता है डर – हिंदी

X
title=

गड्ढों में तब्दील हुई सीकर की सड़कें! लोग बोले- रोज हादसों का रहता है डर

 

arw img

Sikar Ground Report: सीकर जिले में सुरेरा से दांतारामगढ़ को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है. करीब एक दशक पुरानी यह डामर सड़क अब गहरे गड्ढों और टूटी सतह के कारण खतरनाक बन गई है. अजमेर-सीकर मुख्य मार्ग से जुड़ी होने के कारण इस पर रोजाना भारी यातायात रहता है. बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार पहले भी घायल हो चुके हैं और हाल ही में एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हुई है. यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे खाटूश्यामजी, जीणमाता और सालासर धाम तक श्रद्धालु जाते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और हादसों पर रोक लग सके.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj