National

इंडिगो का ‘फेयर स्कैम’ बेनकाब! DGCA ने चलाया चाबुक, कहा- अब नियम तोड़े तो खैर नहीं!

होमताजा खबरदेश

इंडिगो का ‘स्कैम’ बेनकाब! DGCA ने चलाया चाबुक, कहा- नियम तोड़े तो खैर नहीं!

Last Updated:April 23, 2026, 20:51 IST

मुश्‍किल के समय में डीजीसीए के निर्देशों के बावजूद इंडिगो पर फेयर कैप से ज्‍यादा किराया वसूलने का आरोप लगा है. सेबी को दी गई जानकारी में इंडिगो एयरलाइंस ने खुद इन आरोपों पर मुहर लगा दी है. जिसके बाद डीजीसीए ने इंडिगो को वार्निंग लेटर जारी किया है.इंडिगो का 'स्कैम' बेनकाब! DGCA ने चलाया चाबुक, कहा- नियम तोड़े तो खैर नहीं!Zoomइंडिगो को डीजीसीए ने वार्निंग लेटर जारी किया है. (फाइल फोटो)

DGCA Fare Scam & DGCA Action: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के साथ आसमान में बादशाहत का दावा करने वाली IndiGo की बड़ी कारस्तानी सामने आई है. मुनाफे कमाने की चाहत में एयरलाइन डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविशन (डीजीसीए) के निर्देशों को कूडेदान में डाल दिया. कारनामें के खुलासे के बाद डीजीसीए ने इंडिगो पर कार्रवाई का चाबुक चलाया है. डीजीसीए ने एयरलाइन को कड़ा वार्निंग लेटर जारी किया है, जिसमें रेगुलेटर ने साफ लहजे में इंडिगो से कर दिया है कि सरकारी आदेशों का पालन करने में किसी तरह की कोताही बरती तो अंजाम भुगनते के लिए भी तैयार रहें.

क्या है इंडिगो का ‘फेयर स्‍कैम’?

यह मामला दिसंबर 2025 का है, जब यात्रियों को लूट से बचाने के लिए सरकार ने घरेलू उड़ानों पर ‘एयरफेयर कैप’ लगाया था. इसका मतलब होता है कि सरकार की तरफ से निर्धारित एयर फेयर से अधिक कोई भी एयरलाइंस नहीं वसूल सकती थी.
मुसीबत के उस दौर में डीजीसीए ने स्‍पष्‍टतौर पर कहा था कि एयरलाइंस मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगी. लेकिन इंडिगो ने इन मानवीय और कानूनी सीमाओं को ठेंगा दिखाने में भी कोई गुरेज नहीं किया.
डीजीसीए की जांच में खुलासा हुआ कि इंडिगो ने उस दौरान यात्रियों से तय सीमा से कहीं ज्यादा पैसे वसूले थे. इस ‘फेयर स्कैम’ के पकड़े जाने के बाद 21 अप्रैल 2026 को रेगुलेटर ने एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्निंग लेटर जारी किया है.

पकड़े गए तो गिड़गिड़ाने लगी कंपनी

जब मामला हाथ से निकलता दिखा, तो इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्‍लोब एविएशन ने 23 अप्रैल 2026 को सेबी को रेगुलेशन 30 के तहत अपनी गलती की जानकारी दी. कंपनी ने इसे एक चूक बताया है और दावा किया है कि उन्होंने वसूले गए अतिरिक्त पैसे यात्रियों को वापस कर दिए हैं. यहां सवाल यह भी उठता है कि अगर डीजीसीए ने शिकंजा न कसा होता, तो क्या इंडिगो खुद से ये पैसे वापस करती?

खुलासा में भी एयरलाइन ने की देरी

इंडिगो की लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई. कंपनी ने शेयर बाजार को इस कार्रवाई की जानकारी देने में भी देरी की. सफाई में एयरलाइन ने वही पुराना रटा-रटाया तर्क दिया है. एयरलाइन ने अपने जवाब में कहा कि इंटरनल कम्‍युनिकेशन की वजह से ऐसा हुआ. इसके आगे कहा गया कि जो कुछ भी हुआ वह अनजाने में हुआ.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 23, 2026, 20:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj