Rajasthan

9 में से 5 नहीं घटा पाए छात्र… स्कूल पहुंचे मंत्री, बच्चों के जवाब सुनकर चौंके, सामने खुली सिस्टम की पोल

Last Updated:April 25, 2026, 00:52 IST

Rajasthan Minister Madan Dilawar Inspection: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मदन दिलावर के औचक निरीक्षण करने पर कई खामियां पाई गईं. मंत्री ने मौके पर ही शिक्षकों की क्लास ले ली. उन्होंने साफ कहा कि अगर 32 बच्चों पर 6 शिक्षक हैं, तो फिर रिजल्ट 100 फीसदी क्यों नहीं है. 700 की आबादी वाले गांव में आठवीं तक के इस स्कूल में सिर्फ 32 छात्र होना भी सवाल खड़ा करता है.9 में से 5 नहीं घटा पाए छात्र… स्कूल पहुंचे मंत्री, बच्चों के जवाब सुनकर चौंकेZoomऔचक निरीक्षण में उजागर खामियां, राजस्थान स्कूल शिक्षा पर सवाल

जयपुर. राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों में है, और इस बार वजह खुद शिक्षा मंत्री का स्कूलों में पहुंचना बना. मदन दिलावर जब औचक निरीक्षण पर निकले तो जो तस्वीर सामने आई, उसने सिस्टम की हालत साफ कर दी. स्कूलों में पढ़ाई कैसी चल रही है, ये देखने के लिए मंत्री खुद क्लास में पहुंचे, लेकिन छात्र-छात्राएं साधारण सवालों का जवाब तक नहीं दे पाए. हालात ऐसे थे कि मंत्री खुद हैरान भी दिखे और नाराज भी.

श्रीगंगानगर के 3 एच गांव के सरकारी स्कूल में जब मंत्री पहुंचे तो सबसे पहले ही बड़ी गड़बड़ी सामने आई. स्कूल के प्रिंसिपल गिरिजा शंकर समेत तीन शिक्षक बिना छुट्टी के गायब मिले. इसके बाद मंत्री सीधे आठवीं कक्षा में पहुंचे. वहां मौजूद पांच बच्चों से एक-एक करके सवाल पूछे गए, लेकिन जवाब बेहद कमजोर रहे. एक छात्रा 9 में से 5 घटाना नहीं बता पाई, वहीं एक छात्र ने 49 में 2 जोड़ने पर जवाब 60 बता दिया. ये सुनकर मंत्री का गुस्सा साफ नजर आया.

क्लास में फेल छात्र, बाहर फेल सिस्टममंत्री ने मौके पर ही शिक्षकों की क्लास ले ली. उन्होंने साफ कहा कि अगर 32 बच्चों पर 6 शिक्षक हैं, तो फिर रिजल्ट 100 फीसदी क्यों नहीं है. 700 की आबादी वाले गांव में आठवीं तक के इस स्कूल में सिर्फ 32 छात्र होना भी सवाल खड़ा करता है. मंत्री ने अधिकारियों को भी फटकार लगाई और नामांकन कम होने पर जवाब मांगा.

इसके बाद दूसरे दिन भी निरीक्षण जारी रहा. सूरतगढ़ के भगवाना गढ़ ग्राम पंचायत के 1 डी गांव में जब मंत्री पहुंचे तो वहां और भी अजीब हालात मिले. स्कूल के बोर्ड पर सेकेंडरी स्कूल लिखा था, जबकि स्कूल 2021 में सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड हो चुका था. इतना ही नहीं, छात्राओं के शौचालय के बाहर छात्र शौचालय और छात्रों के शौचालय के बाहर छात्रा शौचालय लिखा मिला. स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं थी.

राजनीति भी गरम, आरोप-प्रत्यारोप तेजइस पूरे मामले के बाद राजनीति भी गरमा गई. कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मदन दिलावर ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य में सवा लाख शिक्षकों के पद खाली हैं, और नामांकन भी घटकर 1 करोड़ से 67 लाख रह गया है. उनका आरोप है कि मंत्री शिक्षा सुधार की बजाय बयानबाजी में ज्यादा व्यस्त हैं.

वहीं मंत्री ने भी पलटवार करते हुए पिछली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस शासन में शिक्षकों के तबादलों में घूस ली जाती थी. उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा का नाम लेकर भी हमला बोला.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 25, 2026, 00:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj